फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pile of dirt outside the wholesale vegetable market

Ambala News: होलसेल सब्जी मंडी के बाहर गंदगी का ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Pile of dirt outside the wholesale vegetable market
मोहन लाल
अंबाला। छावनी के कई बाजारों और चौक-चौराहों में रविवार को गंदगी के ढेर लगे रहे। चौराहों पर रखे डस्टबिनों के बाहर भी गंदगी पसरी थी। लोगों और स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि आए दिनों की तरह रविवार को गंदगी उठाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

इसके लिए नगर परिषद को सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए। छावनी की चेन की मंडी चौक पर रखा डस्टबिन गंदगी से भरा हुआ है इसके बाद बावजूद गंदगी सड़क पर भी बिखरी दिखी। लक्ष्मण हलवाई चौक पर भी गंदगी के यही हालात है, यहां भी डस्टबिन गंदगी से भरने के बाद सड़क पर बिखरी दिखी।
विज्ञापन

इसके साथ कच्चा बाजार में दुकानों के आगे सड़क के किनारे गंदगी पसरी है तथा राजकीय महाविद्यालय के गेट के पास सड़क पर गंदगी बिखरी हुई है। वहीं छावनी के बस स्टैंड स्थित लाला भगवानदास होलसेल सब्जी मंडी के बाहर रेहड़ी संचालकों के पास गंदगी का ढेर लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो: 10



गंदगी से अटी रहती है नालियां



मोती मंडी निवासी मोहन लाल ने बताया कि चेन की मंडी चौक से रविवार को कोई भी कर्मी सफाई करने नहीं आता। जिसके कारण यहां सड़क पर गंदगी का ढेर लगा रहता है। इसके कारण कई बार नालियां गंदगी से अटी रहती है।



फोटो: 11



डिवाइडर के पास पसरी गंदगी



शंकर ने बताया कि वह होलसेल सब्जी मंडी में सब्जी की खरीदारी करने आया तो देखा कि सब्जी मंडी के बाहर डिवाइडर के पास दूर तक गंदगी पसरी हुई है और यह गंदगी रेहड़ी संचालकों द्वारा फैलाई गई है।




फोटो: 12



बदबू का आलम



राहुल ने बताया वह अपने निजी काम से मार्केट में आया, जब वह लक्ष्मण हलवाई चौक से गुजर रहा था तो देखा कि चौक पर डस्टबिन भरा है और गंदगी सड़क पर बिखरी है। इलाके में बदबू का आलम था।



वर्जन



रविवार को सफाई कर्मचारियों की छुट्टी होती है। इसके बाद भी छावनी के सदर बाजार व मुख्य चौक से सफाई कर्मचारी सफाई करते हैं।



विनोद बेनिवाल, मुख्य सफाई निरीक्षण, नगर परिषद अंबाला सदर।

मोहन लाल

मोहन लाल

मोहन लाल

मोहन लाल

मोहन लाल

मोहन लाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed