{"_id":"68606174e3f0fd33cd013dc4","slug":"pickup-overturned-after-being-hit-by-a-speeding-car-seven-people-including-four-children-injured-ambala-news-c-18-1-knl1014-679735-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से पलटी पिकअप, चार बच्चों सहित सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से पलटी पिकअप, चार बच्चों सहित सात घायल
विज्ञापन
अंबाला। धीन गांव से पंजाब के ब्यास में सत्संग सुनने के लिए जा रहे परिवार की पिकअप को राजपुरा के निकट एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। इस हादसे में चार बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गीता देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।
वहीं घायल धीन गांव निवासी 47 वर्षीय अजय, 42 वर्षीय डिम्पल देवी, 39 वर्षीय दिनेश, 12 वर्षीय सिमरनजीत, 15 वर्षीय कनिष्का, 4 वर्षीय तनीषा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। घायल अजय ने बताया कि वह दो गाड़ियों में पूरे परिवार व रिश्तेदारों के साथ ब्यास में सत्संग सुनने के लिए जा रहे थे। राजपुरा के पास एक तेज रफ्तार कार ने साइड से उनकी पिकअप को टक्कर मार दी। इससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगीरों ने बच्चों व महिलाओं को बाहर निकाला। इस दौरान कार चालक मौके से भाग गया। हादसे की सूचना पंजाब पुलिस को दी गई है। संवाद