{"_id":"5f1c7ae88ebc3e639e0b51f5","slug":"petrol-pump-work-stoped-on-12-road-cross-by-nagar-parishad-ambala-news-knl385802106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह क्रॉस रोड पर पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य रोका, जांच के लिए मौके पर पहुंची नगर परिषद की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह क्रॉस रोड पर पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य रोका, जांच के लिए मौके पर पहुंची नगर परिषद की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारह क्रॉस रोड पर पेट्रोल पंप के निर्माण को नगर परिषद ने बंद करवा दिया है। कुछ रोज पहले ही पंप चालू हुआ था। नप अधिकारियों की मानें तो दस्तावेजों में खामियां होने की वजह से पंप का निर्माण कार्य रुकवाया गया है। दरअसल पिछले काफी समय से बारह क्रॉस रोड पर पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य चल रहा था। शनिवार को नगर परिषद सचिव राजेश कुमार पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सचिव ने मालिकों को तुरंत पंप का निर्माण बंद करने के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि पंप की मलकीयत से जुड़े दस्तावेजों में कुछ खामियां हैं। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की जांच के बाद ही अगले आदेश जारी किए जाएंगे ।
अवैध निर्माण पर चला पंजा
नगर परिषद ने शनिवार को बारह क्रॉस रोड हो रहे अवैध निर्माण को ढहा दिया। यहां कई दिन से निर्माण कार्य चल रहा था। सचिव राजेश कुमार ने बताया कि भवन मालिक को पहले नोटिस दिया था। इसके बावजूद उसने निर्माण कार्य नहीं रोका। उन्होंने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे बन रही दीवार को लेकर भी कई शिकायतें आ चुकी हैं। इसी वजह से दीवार का मुआयना किया गया है। अभी दीवार को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। कुछ लोग निर्माण को सही ठहरा रहे हैं, जबकि कुछ गलत। राजेश कुमार ने साफ कहा कि नप एरिया में कोई भी अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।