फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Permission will be taken in Ambala to fly a drone

Pahalgam Terror Attack: प्रशासन की अनुमति के बिना सैन्य क्षेत्र में नहीं उड़ेगा ड्रोन, लेनी होगी परशिमन

Wed, 30 Apr 2025 07:08 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 30 Apr 2025 07:08 PM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रशासन अलर्ट है। शादी जैसे कार्यक्रम में ड्रोन चलाने के लिए अंबाला में अब प्रशासन की अनुमति लेनी होगी। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Permission will be taken in Ambala to fly a drone
ड्रोन - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। अब सैन्य क्षेत्र में प्रशासन की बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर पांबदी होगी। अगर किसी कार्यक्रम जैसे शादी में ड्रोन उड़ाना है तो इसके लिए बाकायदा प्रशासन की अनुमति लेनी होगी। प्रशासन की ओर से सैन्य क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए प्रशासन की ओर से निर्देश भी जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही जिले में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिक को लेकर पुलिस वेरिफिकेशन कर रही है। अगर कोई नागरिक अंबाला में रहता हुआ पाया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को उपायुक्त अजय सिंह तोमर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


घर-घर चलाया जा रहा जांच अभियान

उन्होंने कहा जहां भी बांग्लादेशी हैं, वहां घर-घर जाकर चेकिंग शुरू की जा रही है। इसके साथ ही कंटोनमेंट क्षेत्र में आर्मी की मांग पर सुरक्षा को देखते हुए चेकपोस्ट भी बढ़ाई गई हैं। यह चेकपोस्ट आने वाले दिनों में और भी बढ़ाई जाएगी। वहीं, बुधवार को उपायुक्त की मुख्य सचिव से वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई। 

विज्ञापन

ड्रोन उड़ाने पर रहेगी पाबंदी 

उपायुक्त ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग में नीट की परीक्षा को लेकर चर्चा हुई है। यह परीक्षा रविवार को होगी। इसके साथ ही जिले में सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की गई है। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि वह सोशल मीडिया पर कोई ऐसी पोस्ट न डालें, जिससे माहौल खराब हो। साथ ही पत्रकारों को भी आर्मी से संबंधित लाइव न चलाने के लिए कहा गया। उन्होंने यह भी कहा कि ड्रोन पर पाबंदी लगाने की तैयारी भी चल रही है। इसको लेकर जल्द ही निर्देश जारी किए जाएंगे। जो लोग शादी जैसे कार्यक्रम में ड्रोन चलाना चाहते हैं, उनको अनुमति लेनी होगी। उनको तारीख और ड्रोन का मॉडल भी बताना होगा, तभी उनको अनुमति मिलेगी। बाकी सभी ड्रोन पर पाबंदी रहेगी। 

उपायुक्त ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा खत्म हो चुका हैं। उनको पाकिस्तान लौटाने का समय दिया गया था, वह भी खत्म हो चुका है। अभी पुलिस प्रशासन की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों की वेरिफिकेशन की जा रही है, अगर कोई नागरिक मिलता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे ही गैरकानूनी बांग्लादेशी नागरिक अगर कोई मिलता है तो उन पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डीएसपी विजय कुमार भी मौजूद रहे।



ये भी पढ़ें: Ambala: मकान की छत गिरने से 3 लोगों की मौत, मृतकों में पांच साल का मासूम भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed