फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Permission for DNB course, radiologists will be ready in Ambala from this year

डीएनबी कोर्स की मिली अनुमति, इसी साल से अंबाला में तैयार होंगे रेडियोलॉजिस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Permission for DNB course, radiologists will be ready in Ambala from this year
अंबाला। प्रदेशभर में रेडियोग्राफर की कमी को पूरा करने के लिए छावनी नागरिक अस्पताल अब अहम भूमिका में नजर आएगा। पंचकूला के बाद यह हरियाणा का पहला नागरिक अस्पताल होगा जिसे रेडियोग्राफर के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा यानी डीएनबी कोर्स की अनुमति मिली है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस की तरफ से डीएनबी कोर्स की दो सीटें निर्धारित की गई हैं। जिस पर इसी साल से छात्र आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

तीन साल के कोर्स के बीच आवेदनकर्ता को सीटी स्कैन, एक्सरे, मैमोग्राफी, एमआरआई सहित अल्ट्रासाउंड की पढ़ाई करवाई जाएगी। बाकायदा अस्पताल के दो रेडियोग्राफर डॉ. ललित व डॉ. रविंद्र
विज्ञापन

काम करने के साथ-साथ अध्यापक की भूमिका में भी निभाएंगे। अनुमति मिलने के बाद अस्पताल में छात्रों को पढ़ाने के लिए एक सेमिनार हाल तैयार करने की कवायद शुरू की जाएगी वहीं रेडियोलॉजिस्ट भी पढ़ाई से जुड़ी हर किताब को जमा करने में जुट गए हैं। नीट की परीक्षा पास करने के बाद ही दाखिला मिल सकेगा। इन दोनों में से एक सीट ऑल इंडिया तो दूसरी अस्पतालों में कार्यरत डॉ. प्रशिक्षु के लिए निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2025 तक कोर्स करवाने की मिली अनुमति
रेडियोलॉजिस्ट के डीएनबी कोर्स की अनुमति 2021 से 2025 तक के लिए मिली है। आगे बढ़ाने के लिए अस्पताल प्रबंधन को दोबारा से आवेदन करना होगा। इस कोर्स की अनुुमति मिलने के बाद अब जल्द ही दूसरी ओपीडी जैसे हड्डियों, ईएनटी, प्रसूति विभाग आदि से भी इस तरह के कोर्स करवाने की अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

गत दिवस ही डीएनबी कोर्स की टीम अस्पताल का निरीक्षण करके गई थी। लंबे इंतजार के बाद गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के प्रयासों से यह अनुुमति मिली है। इसी साल दोनों सीटें भरने के बाद पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी।
-डॉ. राकेश सहल, पीएमओ, नागरिक अस्पताल छावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed