{"_id":"64c18a94d8c175ea2600fdcf","slug":"peoples-breath-stopped-again-due-to-rain-there-was-chaos-ambala-news-c-36-1-amb1003-7452-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बारिश से फिर थमी लोगों की सांसें, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बारिश से फिर थमी लोगों की सांसें, मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर में मंगलवार रात करीब 10.45 बजे हवा के साथ शुरू हुई तेज बारिश से फिर लोगों की सांसें थम गई। इस बारिश से कुछ ही मिनटों में सड़कें पानी से लबालब हो गई। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति शहर के नदी मोहल्ला, कपड़ा मार्केट एरिया में बन गई। जहां घरों में पानी जमा हो गया। रात 12 बजे ही वार्ड-10 पार्षद मिथुन वर्मा ने कपड़ा मार्केट के दुकानदारों को दुकानों का सामान निकालने के लिए फोन किए ताकि दुकानदारों का सामान न भीगे। जलभराव की सूचना के बाद दुकानदार अपनी गाड़ियों में दुकानों पर पहुंचे और उन्होंने सामान को ऊंचे पर रखवाया।
बारिश से नदी मोहल्ला में बुधवार दोपहर तक भी घरों के अंदर पानी नहीं उतरा था। नदी मोहल्ले में लगातार नगर निगम के पंप चल रहे हैं, लेकिन ज्यादा पानी होने से निकलने में समय लग रहा है। रात में तेज बारिश से बिजली भी गुल हो गई और कई जगहों पर सुबह तक भी बिजली नहीं आई। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बुधवार दिन में कई जगह जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत रही। उपायुक्त कार्यालय में भी जलभराव हो गया।
बारिश से शहर में इन जगहों पर हुआ जलभराव
अंबाला शहर में कपड़ा मार्केट, नदी मोहल्ला, शुक्ल कुंड रोड, कांग्रेस भवन, अंबा मार्केट, न्यू थापर मार्केट, जगाधरी गेट टीबी अस्पताल के सामने वाली रोड, राम नगर, कमल विहार, अशोक विहार, बलदेव नगर एरिया, मानव चौक के आसपास सोनिया कॉलोनी, विष्णु विहार, उपायुक्त कार्यालय व सेक्टरों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
निगम ने नहीं की मदद, सेक्टर-7 सोसाइटी ने खरीदा अपना सबमर्सिबल पंप
सेक्टर-7 रेजीडेंट सोशल कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने श्री नीलकंठ महादेव मंदिर के सामने सड़क से बरसाती पानी को सबमर्सिबल पंप लगाकर निकलवाया। सोसाइटी प्रधान एवं नगर निगम मनोनीत पार्षद एडवोकेट संदीप सचदेवा ने बताया कि सेक्टर-7 सोसाइटी ने अपना सबमर्सिबल पंप खरीद लिया है ताकि सेक्टर से बरसाती पानी को निकलवाया जा सके। उन्होंने बताया कि वह नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को बरसाती पानी निकालने के लिए कहते थे, मगर निगम ने उनको पंप नहीं दिया। जिससे उनको बाढ़ में भी परेशानी झेलनी पड़ी।
पंप न देने को लेकर उन्होंने निगम में शिकायत भी की, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सोसाइटी ने अपने खर्च पर सबमर्सिबल पंप खरीदा। जिस पर करीब 10 हजार खर्च आया। वह अब पार्क की सड़क पर खड़े पानी को पंप से निकलवाएंगे ताकि स्थानीय लोगों को सड़क से निकलने में परेशानी न हो।
पांच पंप लगाकर निकलवाया जा रहा पानी : मिथुन वर्मा
वार्ड-10 नगर निगम पार्षद एडवोकेट मिथुन वर्मा ने बताया कि एकदम हुई तेज बारिश से नदी मोहल्ला एरिया में काफी जलभराव हो गया था। उन्होंने रात 12 बजे ही कपड़ा मार्केट दुकानदारों को फोन कर जलभराव के बारे में सूचना दी ताकि वह अपनी दुकानों से कपड़ा निकालकर ऊंचे पर रखवा सकें। नदी मोहल्ला में आर्य समाज के पास तीन, पुलिस चौकी नंबर दो के पास एक, कपड़ा मार्केट के पास एक कुल पांच पंप लगे हुए हैं। बुधवार को भी नदी मोहल्ला में 6 इंच तक पानी घरों में जमा था।
बिजली कट और लो वोल्टेज की आई समस्या
बारिश की वजह से शहर और ग्रामीण एरिया में बिजली कट की समस्या आई। जहां बिजली कट को लेकर दिक्कत आई, वहां बुधवार सुबह बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करवाया गया। बारिश होने और गर्मी पड़ने से लो वोल्टेज की समस्या हो जाती है, उसे भी ठीक करवाया गया।
सुखबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, अंबाला शहर डिविजन, बिजली निगम।
रात में हुई 54 एमएम बारिश
जुलाई माह के शुरूआत में तीन दिन तक बरसात का स्पैल चला था। एक दिन में ही 9 जुलाई को 224 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। तीन दिन की लगातार बारिश से बाढ़ आ गई थी। जिससे जिलेभर में शहर व ग्रामीण एरिया में नुकसान हुआ था। पिछले 24 घंटे में भी 54 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है।