फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People who returned after bathing at Maha Kumbh are having problems in their ears

Ambala News: नहाकर लौटे लोगों के कान में दिक्कत

Tue, 11 Mar 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
People who returned after bathing at Maha Kumbh are having problems in their ears
अंबाला सिटी। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नान कर लौटने वाले कई लोगों को कान में समस्या हो रही हैं। ऐसे लोग अब अब नागरिक अस्पताल में उपचार कराने आ रहे हैं।
विज्ञापन

ईएनटी चिकित्सक डॉ. नेहा गोयल ने बताया कि महाकुंभ से लौटे लोगों के कान में भी परेशानी हो रही है। पानी के कारण लोगों के कान बंद होने की समस्या देखने को मिल रही है। कई बार कान में झपकी लग जाती है। उनके पास रोजाना ऐसे तीन से चार मरीज पहुंच रहे हैं। उन्हें सलाह दी जा रही है कि ऐसी दिक्कत हो तो चिकित्सक से सलाह लें और उपचार कराएं।
विज्ञापन

कई बार पानी चले जाने से इस प्रकार की दिक्कतें हो जाती हैं। ऐसे में नदी आदि में नहाने पर विशेष सावधानी बरती जाने की चिकित्सक मरीजों को सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंडे पानी का सेवन बिगाड़ रहा गला
मौसम में परिवर्तन के कारण लोगों में कान, नाक और गले की परेशानी बढ़ती दिखाई दे रही है। अवकाश के बाद सोमवार को सिटी के नागरिक अस्पताल में ओपीडी सेवाएं फिर से शुरू हुईं तो एक हजार से अधिक मरीज उपचार कराने के लिए अस्पताल पहुंचे। इन मरीजों में अधिकतर खांसी- जुकाम के मरीज ही शामिल थे। इसके साथ ही पांच वर्ष तक के बच्चों में भी सर्दी खांसी के मरीज देखने को मिले। दरअसल लोगों ने तापमान बढ़ने के साथ ही ठंडे पानी का सेवन शुरू कर दिया है। इस कारण से वह सर्दी व गले की समस्या से ग्रसित पाए जा रहे हैं।
डाॅक्टर की सलाह अभी से करें बचाव
ईएनटी चिकित्सक डॉ. नेहा गोयल ने बताया कि इन दिनों मौसम में गर्मी देखने को मिल रही है। इसी कारण लोगों ने रात के समय भी ठंडे पदार्थों और ठंडे पानी का सेवन शुरू कर दिया है। जबकि फिलहाल ठंडे पानी के लिए अनुकूल नहीं है। ईएनटी ओपीडी में रोजाना 100 से अधिक मरीज अपने गले और नाक का उपचार के लिए आ रहे हैं। इसके साथ ही हवा में धूल मिट्टी के कण अधिक मिलने के कारण भी लोगों के गले में संक्रमण हो रहा है। इसलिए मुंह का ढक कर रखें और सावधानी बरतें।

बच्चों का भी रखें ध्यान
बाल रोग विशेषज्ञ के पास भी 72 बच्चे उपचार के लिए पहुंचे थे। डॉ. शुभज्योति प्रकाश ने बताया कि बच्चों में पांच वर्ष तक बीमार होने की संभावना रहती है। इन दिनों सर्दी और खांसी के मामले ही ज्यादा देखने में आ रहे हैं। इसलिए बच्चों को शाम और सुबह के समय ठंडी हवाओं से बचाकर रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed