फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People listed their problems in the mass dialogue program

Ambala News: जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों ने गिनाईं समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
People listed their problems in the mass dialogue program
अंबाला सिटी। शहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भुन्नी, सोंटा, भड़ी व तर (चौडमस्तपुर) में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उनके साथ शहर से विधायक असीम गोयल रहे। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार के नौ वर्ष और हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में साढ़े आठ वर्ष का शासन प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित रहा। यहां प्रत्येक गांवों में लोगों ने स्थानीय समस्याओं को रखा। जिनका मौके पर समाधान किया गया। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस बाबत समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन



ज्ञानचंद गुप्ता ने गांव भुन्नी में युवाओं की मांग पर खेलों के सामान के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने गांव में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को एस्टीमेट बनाकर भेजने के निर्देश दिए। गांववासियों ने खेतों में बारिश के पानी की निकासी न होने की समस्या रखी। इसके अलावा स्टेडियम, बीसी चौपाल, आंबेडकर भवन, ई-लाईब्रेरी, डेरों में पानी की पाइपलाइन डलवाने, गोहर पक्की करवाने, बस का समय बढ़वाने आदि समस्याएं रखीं।
विज्ञापन




खेतों में लगे ट्यूबवेल का नहीं आ रहा बिल

गांव सौंटा में सरपंच हरनाम सिंह ने गांव में पानी की निकासी की समस्या, पीने के पानी की समस्या, स्ट्रीट लाइट लगवाने, स्टेडियम बनवाने, मेन रोड से भुन्नी तक सडक़, पुस्तकालय बनवाने आदि मांगें रखी। एक किसान ने खेतों के ट्यूबवेल के बिजली बिल न आने की समस्या रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




त्वरित मिला समाधान

भुन्नी व सौंटा गांव के लोगों ने गांव में रोडवेज की बस के समय बढ़ाने का अनुरोध किया। विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर ही जीएम रोडवेज को गांव में बस के चक्कर बढ़ाने के निर्देश दिए। जीएम रोडवेज ने कहा कि इस रूट पर अब दो की बजाए पांच बार बस आएगी और आज से ही यह सेवा शुरू कर दी गई है।



यहां भी लोगों ने रखी समस्या

गांव भड़ी में बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था करवाने, कम्युनिटी हाल बनवाने, कच्चे गोहर को पक्का करवाने, तालाब का सुंदरीकरण करवाने, स्कूल की चहारदीवारी, बस स्टैंड, पानी की पाइपलाइन सहित अन्य मांगें रखी। इसी प्रकार गांव तर (चौडमस्तपुर) में सरपंच राम सिंह ने गांव में बस स्टॉप बनवाने, सीएससी में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा, गोहर पक्का करवाने, पाइपलाइन डलवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed