{"_id":"69ed133cc53ecc78dd0effd7","slug":"people-in-manmohan-nagar-are-yearning-for-basic-amenities-ambala-news-c-36-1-amb1001-162242-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मनमोहन नगर में मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मनमोहन नगर में मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे लोग
विज्ञापन
गौरव कुमार।
पांच वर्ष बीतने के बाद भी नहीं ली किसी ने सुध, लोग बोले-नारकीय जीवन जीने को हैं मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। वार्ड 5 के मनमोहन नगर में असुविधाओं की भरमार है। इसके चलते लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो पा रहीं हैं। क्षेत्र में लगने वाला गंदा नाला शायद ही कभी साफ होता होगा। सड़कों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। कहीं सड़कें धंसी हुई हैं तो कहीं पर आवश्यकता होने पर भी सड़कें नहीं बनाई जा रही। लोगों ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों की भी स्थिति बदहाल है। निगम के नुमाइंदे वोट के समय ही मुंह दिखाते हैं, अन्यथा क्षेत्र में आकर कभी भी नहीं देखते। ऐसे में किसे वोट डालें और किसे ना डालें। क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या नशेड़ियों के जमावड़े की है।
रजनी बाला ने बताया कि बारिश के मौसम में घर पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। क्योंकि चारों तरफ गड्ढे ही गड्ढे हैंं। बारिश में पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जाता है।
संतोष ने बताया कि 10 मई को निगम के चुनाव होने हैं। इसलिए उम्मीदवार उनकी वोटों को बटोरने के लिए क्षेत्र में फिर रहे हैं। लेकिन पिछले 5 सालों में क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ।
विज्ञापन
सुदेश रानी ने बताया कि पिछले काफी समय से उनके घर के नजदीक तीन-चार सड़कें कच्ची पड़ी हैं। जबकि अगर पार्षद चाहते तो उसे इंटरलॉकिंग की बना सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
गौरव कुमार ने बताया कि युवाओं को रोजगार देना अति आवश्यक है। एक व्यक्ति को रोजगार मिलने से उसका पूरा परिवार अच्छा जीवन जी सकता है। इसलिए चुने गए पार्षद को रोजगार की ओर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।