फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People beat up a thief who was running away after stealing a Bajaj Finance employee's bike.

Ambala News: बजाज फाइनेंस कर्मी की बाइक चुराकर भाग रहे चोर को लोगों ने धुना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
People beat up a thief who was running away after stealing a Bajaj Finance employee's bike.
अंबाला सिटी। बजाज फाइनेंस कर्मी की बाइक चुराने वाले युवक को पकड़कर लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। पुलिस को बुलाने के बाद उन्हें सौंप दिया। बलदेव नगर थाना पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। थाना पुलिस को दी तहरीर में हीरा नगर निवासी अजय सिंह ने बताया कि वह सिटी के प्रेम नगर में बजाज फाइनेंस में कार्यरत है। 1 नवंबर को वह बाइक लेकर ड्यूटी पर आया था। बाइक फेडरल बैंक के सामने ही खड़ी कर काम करने लगा था। शाम 4 बजकर 30 मिनट पर देखा तो चोर उसकी बाइक का लॉक खोल रहा था। जैसे ही शोर मचाकर पकड़ने लगा तो चोर बाइक गिराकर भागने लगा, तभी लोगों की मदद से चोर को बाटा शोरूम के पास से पकड़ लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed