{"_id":"609839e38ebc3ebd082c3e7e","slug":"people-are-unhappy-with-the-unannounced-cuts-of-electricity-ambala-ambala-news-knl69492856","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बिजली निगम के लाख दावों के बाद भी जनता को अघोषित कटों की परेशानी से दो चार होना पड़ रहा है और वो भी तब, जब छावनी के 12 क्रास रोड पर 66 केवी सब स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। तकनीकी खामियों के चलते अभी इस सब स्टेशन की सप्लाई सुचारु ढंग से शुरू नहीं हो पाई।
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम एचवीपीएन का छावनी के 12 क्रॉस रोड पर 66 केवी सब-स्टेशन लगभग 3 महीने पहले तैयार हो चुका है, लेकिन जिस 66 केवी इनपुट लाइन से सबस्टेशन के ट्रांसफार्मर चलने हैं, उसके सभी टावर अभी खड़े नहीं हो पाए हैं, कुछ जगह काम लंबित है। ऐसे में कैंट की जनता को बेहतर बिजली सप्लाई के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
वहीं गर्मी ने एक बार फिर प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। एक हफ्ता पहले जहां दिन का तापमान 41 डिग्री के पार हो गया था, वहीं पिछले 2 दिनों में हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई थी। फिर से गर्मी बढ़ते ही अब लोगों ने एसी चलाने भी शुरू कर दिए हैं। इससे बिजली की खपत भी बढ़ने लगी है। बिजली निगम से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर अप्रैल माह की 27 तारीख को सबसे ज्यादा 60.21 लाख यूनिट बिजली खर्च हुई, जोकि पिछले वर्ष 27 अप्रैल को 37.09 लाख यूनिट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों से प्राप्त जानकारी अनुसार 10 और 11 मई को तापमान कम होने के आसार नहीं हैं। 12 मई से 14 मई तक बारिश होने और बादल छाने का अंदेशा बना हुआ है। इससे तापमान में 4 से 5 डिग्री की कमी होगी। दिन का तापमान 31-32 डिग्री रहने का अनुमान है, वहीं रात का तापमान भी 20-22 डिग्री के बीच रह सकता है।
जून माह में बढ़ जाती है खपत
मौसम साफ होते ही गर्मी फिर बढ़ने लगी है। प्राप्त आंकड़ों के तहत अप्रैल माह में बिजली खपत 15 लाख यूनिट तक बढ़ गई थी। अगर लगातार गर्मी बढ़ी तो जून माह में बिजली खर्च का आंकड़ा 112 लाख यूनिट प्रतिदिन हो जाएगा। पिछले वर्ष भी जून माह में प्रतिदिन 102 से 112 लाख यूनिट बिजली खर्च हुई थी।
बिजली कटों में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष काफी सुधार है। कभी अंधेरी या किसी अन्य कार्य के चलते कट लग जाता है। निगम की ओर से बाकायदा इसकी जानकारी उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल पर दी जाती है। अब पहले जैसे हालात नहीं हैं और उपभोक्ता भी काफी संतुष्ट हैं। पवन नरुला, एक्सईएन छावनी।
220 केवी सब-स्टेशन तेपला और 66 केवी सब-स्टेशन आईओसी से आने वाली इनपुट लाइन के कुछ टावर खड़े हुए हैं और कुछ पर काम चल रहा है। उम्मीद है जल्द काम पूरा हो जाएगा और सबस्टेशन से सप्लाई शुुरू हो जाएगी।
दीपक शर्मा, एक्सईएन एचवीपीएन।