{"_id":"69a4a6f2339508cdd702d8b1","slug":"people-are-enjoying-masks-colorful-wigs-and-magic-balloons-ambala-news-c-36-1-sknl1003-159109-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लोगों को भा रहे मुखौटे, रंग-बिरंगी विग और मैजिक गुब्बारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लोगों को भा रहे मुखौटे, रंग-बिरंगी विग और मैजिक गुब्बारे
विज्ञापन
बिग और मास्क दिखाता दुकानदार। संवाद
इस बार सेहत और त्वचा के प्रति सजग नजर आ रहे हैं लोग, हर्बल और ऑर्गेनिक रंग खरीदने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। होली पर बाजार में रौनक है। इस बार लोग अपनी सेहत और त्वचा के प्रति काफी सजग नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि केमिकल युक्त रंगों के बजाय ऑर्गेनिक गुलाल की जबरदस्त मांग देखी जा रही है। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद को देखते हुए हर्बल और ऑर्गेनिक रंगों का भारी स्टॉक जमा किया है। बाजार में इस समय लाल, नीला, पीला, हरा, गुलाबी और मैहरून जैसे चटख रंगों में ऑर्गेनिक गुलाल उपलब्ध हैं।
यह गुलाल न केवल त्वचा के लिए सुरक्षित है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है। थोक में यह 160 प्रति किलो के भाव से मिल रहा है, वहीं आम ग्राहकों की सुविधा के लिए दुकानदारों ने 30, 40 और 50 के छोटे पैकेट भी तैयार किए हैं। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों का कहना है कि भले ही ये रंग थोड़े महंगे हों, लेकिन केमिकल के दुष्प्रभावों से बचने के लिए यह बेहतरीन हैं।
एक पैकेट में 111 गुब्बारे और फैंसी पिचकारियां
दुकानदार दीपक ने बताया कि बच्चों के लिए इस बार मैजिक गुब्बारे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 120 रुपये के एक पैकेट में 111 गुब्बारे मिल रहे हैं, जिन्हें एक साथ भरा जा सकता है। पिचकारियों की बात करें तो बाजार में फाउंटेन, इलेक्ट्रॉनिक, हथौड़ा और तलवार के डिजाइन वाली फैंसी पिचकारियों की धूम है। इसके अलावा, युवाओं के बीच स्नो स्प्रे का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है, जिसकी कीमत 50 से 150 रुपये के बीच है।
विज्ञापन
मुखौटे और विग से बदलेगा लुक
दुकानदार विशाल ने बताया कि बाजार में विभिन्न प्रकार के मुखौटे और रंग-बिरंगी विग उपलब्ध हैं। मुखौटे 50 से 200 रुपये तक की रेंज में मिल रहे हैं। वहीं, विग और मास्क का कॉम्बो सेट 250 रुपये में बिक रहा है। अलग से विग खरीदने पर 180 रुपये और मास्क 70 रुपये में उपलब्ध है।