फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pawan Kumar Mehra becomes secretary of All India SC-ST Railway Employees Association

Ambala News: ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन के पवन कुमार मेहरा बने सचिव

Mon, 09 Mar 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 09 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Pawan Kumar Mehra becomes secretary of All India SC-ST Railway Employees Association
अंबाला कैंट में रेल प्रबंधक कार्यालय के नजदीक यूनियन दफ्तर में बैठक के दौरान मौजूद नवनियुक्त पद
अंबाला। ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन की नई मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर अंबाला मंडल की विभिन्न शाखाओं से आए पदाधिकारियों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में एसोसिएशन के महासचिव अशोक कुमार तथा जोनल अध्यक्ष प्रेम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से पवन कुमार मेहरा को मंडल सचिव, ओपी मीणा को मंडल प्रधान, दविंदर कुमार को कोषाध्यक्ष, जोगिंदर कुमार को कार्यकारी प्रधान तथा मनोज को अतिरिक्त मंडल सचिव नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा सामाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के मंडल सचिव पवन कुमार मेहरा ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, अतिथियों तथा विभिन्न शाखाओं से आए प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि नई मंडल कार्यकारिणी संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
विज्ञापन

अंबाला कैंट में रेल प्रबंधक कार्यालय के नजदीक यूनियन दफ्तर में बैठक के दौरान मौजूद नवनियुक्त पद

अंबाला कैंट में रेल प्रबंधक कार्यालय के नजदीक यूनियन दफ्तर में बैठक के दौरान मौजूद नवनियुक्त पद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed