फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Patwari on duty in farmers movement, work not done

Ambala News: किसान आंदोलन में डयूटी पर पटवारी, नहीं हुए काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Patwari on duty in farmers movement, work not done
अंबाला। किसान आंदोलन में लगी डयूटी के चलते दूसरे दिन भी पटवारी डयूटी पर रहे जिसके कारण पटवारखाने में पटवारियों के कमरों में ताले लटके रहे। वहीं पटवारखाने में काम कराने पहुंचे लोगों को बिना काम लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ऐसे में पटवारी कैंसे अपने लंबित कामों को निपटाएंगे व कैसे वह गिरदावरी का काम शुरू करेंगे। मंगलवार को जैसे ही लोग पटवारखाने में अपने अपने काम करवाने पहुंचे तो अधिकतर पटवारियों के कमरों पर कमरों पर ताले लगे थे। इसके बाद लोग इधर उधर भटकते नजर आए और पटवारियों के आने का इंतजार करते रहे। कई लोग तो इंतजार करने के बाद वापस अपने घर लौट गए। सपेहड़ा निवासी कश्मीरी लाल ने बताया कि वह पटवारी से मिलने के लिए आया। लेकिन पटवारखाने पर ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन

फोटो: 20
डेढ़ महीने से नहीं मिला इंतकाल
रंगिया मंडी निवासी अनिल शर्मा ने बताया कि उनका इंद्रपुरी कालोनी का इंतकाल है, जिसे डेढ़ महीना हो गया है। वह पिछले काफी दिनों से पटवारखाने के चक्कर लगा चुका है, लेकिन हर बार पटवारी नही मिलते और उसे लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 21
दूसरी बार आई है पटवारखाने
करधान निवासी राधिका ने बताया कि उसे इंतकाल लेना है। मंगलवार को जब वह पटखारखाने आई तो देखा कि पटवारी नही है। काफी देर तक इंतजार करने के बाद पटवारी नहीं आए तो वह बिना काम करवाए वापस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed