फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Patwari missing from Patwarkhana even after the raid of CM Flying

Ambala News: सीएम फ्लाइंग की रेड के बाद भी पटवारखाने से पटवारी नदारद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Patwari missing from Patwarkhana even after the raid of CM Flying
अंबाला। बुधवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने शहर के पटवारखाने में छापामारी की थी। इसके बाद छावनी के उपमंडल कार्यालय में वीरवार को पड़ताल की गई। पटवारी रवि और राजेश पटवारी कोर्ट में गए हुए थे। पटवारी महेश कमिश्नरी कोर्ट में थे। वहां से आने के बाद वह सूरजमुखी की फसल का मुआयना करने चले गए। पटवारी सुखचैन के कमरे पर ताला लगा था।
विज्ञापन

उनके कमरे के दरवाजे पर नोटिस लगा हुआ था जिस पर लिखा था कि पटवारी छुट्टी पर हैं। इसी तरह से पटवारी संजीव बीमार होने कारण छुट्टी पर थे। वहीं पंजोखरा पटवारी अपने इलाके के इंतकाल ऑनलाइन चढ़वाने के लिए उपस्थित दिखे। वहीं लोग अपने काम करवाने के लिए इधर से उधर भटकते दिखे।
विज्ञापन


प्रमाणपत्र बनवाना था
धुराली निवासी साहिल कुमार ने बताया कि उसे हरियाणा का निवास प्रमाणपत्र बनवाना है। इसके लिए उसने फाइल बनवा ली और पटवारी के हस्ताक्षर करवाने हैं। पटवारी के कोर्ट में होने का पता चला। वह इंतजार करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेहवा से आया था
पेहवा निवासी महिंद्र राम ने बताया कि उसकी साईं का बाग शाहपुर मछौंडा के पास जमीन है। इसकी फर्द पर पटवारी के हस्ताक्षर करवाने थे। पटवारी छुट्टी पर थे। इंतजार करने के बाद अब उसे वापस पेहवा जाना पडे़गा।

इंतजार करता रहा

अजैब सिंह ने बताया कि वह मछौंड़ा का निवासी है। वह इंतकाल लेने के लिए पटवारखाने आया तो देखा कि पटवारी कोर्ट में हैं। वह काफी देर से पटवारी के आने का इंतजार कर रहा है। इसके बाद वापस जाना पड़ेगा।



पटवारखाने में छह पटवारी हैं। जिसमें से एक पटवारी संजीव बीमार होने के कारण छुट्टी पर हैं। बाकी के पांच पटवारी काम पर जो कभी कार्यालय में तो भी फील्ड में रहते हैं।

-जसवंत सिंह, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed