फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Patwari is adamant, Girdawari work in limbo

Ambala News: पटवारी जिद पर अड़े, अधर में गिरदावरी का काम

Fri, 02 Feb 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 02 Feb 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Patwari is adamant, Girdawari work in limbo
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अपनी मांगों के समर्थन में पटवारियों व कानूनगो का धरना जारी है। इन लोगों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
उधर फरवरी में गिरदावरी का काम भी शुरू हो जाता है जोकि एक फरवरी से एक मार्च तक रहता है लेकिन पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल के चलते अभी तक सरकार की और से गिरदावरी के आदेश जारी नहीं हुए हैं। जिसके चलते गिरदावरी अधर में है।
विज्ञापन

वीरवार को अंबाला में 71 रजिस्ट्रयां हुईं। जिसमें अंबाला सिटी तहसील में 16 रजिस्ट्री, अंबाला कैंट तहसील में 12 रजिस्ट्री, बराड़ा तहसील में 7 रजिस्ट्री, नारायणगढ़ तहसील में 19 रजिस्ट्री और मुलाना तहसील में 17 रजिस्ट्री की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार दो फरवरी को पटवारियों की सरकार के साथ दूसरे दौर की वार्ता चंडीगढ़ में आयोजित होगी। अगर यह वार्ता सफल हुई तो पटवारी अपना धरना समाप्त कर देंगे। लेकिन पहले हुई वार्ता में सरकार और पटवारियों के बीच सहमति नहीं बनी थी।

उधरर पटवारी और कानूनगो की हड़ताल के कारण लाेग परेशान हैं। पटवारखानों पर ताले लटके होने के कारण लोग मायूस होकर वापस लौट रहे हैं। लोगों के जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र, जमाबंदी, इंतकाल समेत कई काम बंद है। डीआरओ कैप्टन विनोद शर्मा ने बताया कि गिरदावरी को लेकर सरकार की और से अभी तक कोई आदेश नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed