{"_id":"680bfba7f2188c44530de459","slug":"patrolling-at-night-thieves-breaking-locks-during-the-day-ambala-news-c-36-1-sknl1017-141559-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रात को गश्त, चोर दिन में तोड़ रहे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रात को गश्त, चोर दिन में तोड़ रहे ताले
विज्ञापन
महेश नगर में आढ़ती के घर पर हुई चोरी के बाद एक घर में लगे सीसीटीवी को चैक करते हुए लोग: संवाद
अंबाला। चोरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। शातिर चोरों ने रात को पुलिस की गश्त का तोड़ निकालते हुए अब दिनदहाड़े मकानों के ताले चटकाने शुरू कर दिए हैं। गली-मोहल्लों में यह चोर घात लगाए बैठे रहते हैं।
बुधवार दोपहर को अंबाला कैंट के कबीर नगर में आढ़ती और उसके घर के साथ वाले मकान में हुई। चोर बंद मकान से लाखों रुपये की नकदी, जेवरात सहित अन्य सामान ले उड़े। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मोहड़ा मंडी के आढ़ती अजय कुमार और पड़ोस में रहने वाले आरपी शर्मा के घर में घुसे चोर ने मुख्य गेट पर लगे ताले को तोड़ने की जगह, जिस कुंडी में ताला लगा था उसे ही काट दिया। चोर आराम से घर के बाहर ऐसे खड़ा था कि लोगों को लगे कि वह घर के भीतर झांककर बात कर रहा है लेकिन वह कुंडी काट रहा था।
आहट होने पर एलईडी छोड़ भागा चोर
आढ़ती के घर चोरी करने के बाद शातिर चोर साथ वाले आरपी शर्मा के घर में भी घुस गया था। पूरा परिवार शादी में गए होने का फायदा उठाकर कुंडी काटकर घर को खंगाला। इस घर से एक एलईडी चोरी हुई थी जो बाद में पुलिस को एक प्लाॅट में मिली। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी भी खंगालने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
वर्जन
इलाके के सीसीटीवी के जरिये आरोपी का पता लगाया जा रहा है। नियमित तौर पर गश्त हो रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
अजीत, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी महेश नगर
-- -- -- -- -- -