फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Patients helpless due to poor e-treatment portal

Ambala News: खराब ई-उपचार पोर्टल से मरीज लाचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Patients helpless due to poor e-treatment portal
एक्सरे मशीन खराब होने के बाद बंद पड़े उपकरण। संवाद
अंबाला सिटी। जिला नागरिक अस्पताल में एक माह से ई-उपचार पोर्टल अपडेट न होने के कारण एक्स-रे की रिपोर्ट का ऑनलाइन आदान-प्रदान रुक गया। पहले एक्स-रे के बाद सीधा रिपोर्ट पोर्टल से डॉक्टर के पास चली जाती थी लेकिन अब मरीजों को ही एक्स-रे का फोटो मोबाइल पर दिखाना पड़ता है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं कई मरीज इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। दरअसल, ई -उपचार और सीजीएचएमआईएस के बीच भुगतान में देरी हो गई है। इस कारण एक्स-रे का ऑनलाइन अपलोड होने का सिस्टम ही ठप हो गया है। अस्पताल प्रबंधन की लेटलतीफी का नतीजा है कि करीब एक माह बाद भी इस सिस्टम को चलाने की कार्रवाई महज पत्राचार तक सिमटी है। नागरिक अस्पताल में रोजाना 100 से अधिक मरीजों के एक्सरे कराए जाते हैं।
विज्ञापन

मरीजों को झेलनी पड़ रही परेशानी
पिछले तीन दिनों से एक्स-रे मशीन भी खराब है। इसलिए एक्स-रे कराने आ रहे मरीजों को सोमवार को आने के लिए बोला जा रहा है। या फिर 10 किलोमीटर दूर अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल रेफर किया जाता है। ऐसे में मजबूरन मरीजों का मर्ज भी बढ़ जाता है। वरना मरीजों को बाहर प्राइवेट सेंटरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साॅफ्टवेयर नहीं हो रहा अपडेट
ई-उपचार का साफ्टवेर अपडेट नहीं हुआ। इस कारण एक्स-रे की रिपोर्ट पोर्टल पर नहीं जा रही है। निदेशालय स्तर पर ही भुगतान में देरी के कारण परेशानी हो रही है। पोर्टल में परेशानी के चलते मरीजों को अपने फोन से ही फोटो खींचकर चिकित्सक को दिखाना पड़ रहा है। वहीं, जिन मरीजों के पास स्मार्ट फोन नहीं है उनकी रिपोर्ट कर्मचारी चिकित्सकों को अपने फोन से ही भेज रहे हैं। वहीं बंदी और कैदियों की रिपोर्ट फिल्म से ही दी जा रही है।
शुक्रवार से मरीज झेल रहे परेशानी
शुक्रवार सुबह 11 बजे से एक्स-रे मशीन खराब है। इससे बीते तीन दिनों से मरीजों को बिना एक्सरे के ही लौटना पड़ रहा है। दरअसल, सिटी ट्रामा सेंटर में जो मशीन लगी है। वह काफी पुरानी हो गई है। उसका सीआर सिस्टम जिससे रिपोर्ट तैयार होती है वह नई तकनीक का है। इसलिए कई बार मशीन में समस्या हो जाती है। विभाग के अधिकारियों ने रविवार को इंजीनियर को भी बुलाया है। सोमवार तक मशीन ठीक हो पाएगी।
रातभर करते रहे इंतजार
बिहार निवासी बालकिशन ने बताया कि उसके पैर पर शनिवार रात को चोट लगी थी। रात से ही अस्पताल में इंतजार कर रहा है लेकिन मशीन रविवार को भी ठीक नहीं हो पाई। अब वह मजबूरन छावनी नागरिक अस्पताल जाकर ही अपना एक्स-रे करवाना पड़ेगा।
कराना था हाथ का एक्स-रे
सेक्टर-9 निवासी धमेंद्र सिंह ने बताया कि उसे अपने हाथ का एक्स- रे करवाना था लेकिन यहां आकर पता चला कि मशीन खराब है। इसलिए अब वह सोमवार को एक्स-रे करवाने आएगा।
गर्दन में लगी थी चोट
हरि मंदिर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह बाइक से गिर गया था। रविवार को वह अपनी गर्दन का एक्स-रे करवाने आया था लेकिन मशीन खराब होने के कारण उसे वापिस घर जाना पड़ा।
सोमवार को दोबारा आना पड़ेगा
हरि नगर निवासी सक्षम ने बताया कि उसे अपने हाथ का एक्सरे करवाना था। लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि मशीन खराब है। अब वह भी सोमवार को ही आएगा।
वर्जन
पोर्टल की समस्या में निर्णय लेने का उच्च अधिकारियों के हाथों में हैं। हमारी ओर से निदेशालय को पत्र लिखा है। इसके साथ ही मशीन ठीक करवाने के लिए भी इंजीनियर को भी बुलाया है। सोमवार तक मशीन ठीक करा ली जाएगी।

-डॉ. पूनम चौधरी, पीएमओ नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी

एक्सरे मशीन खराब होने के बाद बंद पड़े उपकरण। संवाद

एक्सरे मशीन खराब होने के बाद बंद पड़े उपकरण। संवाद

एक्सरे मशीन खराब होने के बाद बंद पड़े उपकरण। संवाद

एक्सरे मशीन खराब होने के बाद बंद पड़े उपकरण। संवाद

एक्सरे मशीन खराब होने के बाद बंद पड़े उपकरण। संवाद

एक्सरे मशीन खराब होने के बाद बंद पड़े उपकरण। संवाद

एक्सरे मशीन खराब होने के बाद बंद पड़े उपकरण। संवाद

एक्सरे मशीन खराब होने के बाद बंद पड़े उपकरण। संवाद

एक्सरे मशीन खराब होने के बाद बंद पड़े उपकरण। संवाद

एक्सरे मशीन खराब होने के बाद बंद पड़े उपकरण। संवाद

एक्सरे मशीन खराब होने के बाद बंद पड़े उपकरण। संवाद

एक्सरे मशीन खराब होने के बाद बंद पड़े उपकरण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed