फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Patch broken again in Narwana branch, irrigation department came into action

Ambala News: नरवाना ब्रांच में फिर टूटा पैच, हरकत में आया सिंचाई विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Patch broken again in Narwana branch, irrigation department came into action
अंबाला सिटी। सेगती गांव के पास नरवाना ब्रांच के पैच क्षतिग्रस्त हो गया। अब इसे ठीक करने में दो दिन लगेंगे। खास बात यह है कि पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान भी यहां पैच टूट गया था। अब फिर पहाड़ों में हुई बारिश से गुरुवार सुबह यहां पैच बह गया, जिससे पानी का बहाव एसवाईएल में चला गया। पैच को ठीक करने के लिए सिंचाई विभाग ने यहां मजदूर लगाए हैं। समस्या यह है कि यहां तक मशीनरी जाने की भी जगह नहीं थी। इसके बाद सिंचाई विभाग ने हाइड्रा मशीन की मदद से अर्थमूविंग मशीन, ट्रैक्टर-ट्रॉली और मैटीरियल पैच तक पहुंचाया। इसके साथ ही 40 से 50 मजदूर भी कट्टों में मिट्टी भरने में लगे हैं।
विज्ञापन

नरवाना ब्रांच में पैच होने से यह पानी एसवाईएल में जा रहा है, जिससे फिलहाल आसपास के गांवों में किसी प्रकार का जलभराव नहीं हुआ, हालांकि आसपास के स्थानीय लोग एहतियात बरत रहे हैं। इससे पहले बीते गुरुवार को नरवाना ब्रांच में पैच होने की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए और दिन भर डटे रहे। शुक्रवार को भी सुबह से देर शाम तक पैच को बंद करने का कार्य चलता रहा। दरअसल, नरवाना ब्रांच का अंबाला में करीब 13 किलोमीटर का क्षेत्र पड़ता है। पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान भी नरवाना ब्रांच में कई जगहों पर पैच हो गए थे, जिससे आसपास के लोगों को दिक्कतें सामने आई थीं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग से एसवाईएल एक्सईएन संदीप ने बताया कि पैच को बंद करने के लिए गुरुवार से कार्य लगातार चल रहा है। इस बंद करने के लिए 40 से 50 मिट्टी के कट्टे लगाए जाएंगे। पैच को बंद करने के लिए अर्थमूविंग मशीन, ट्रैक्टर-ट्रॉली व मैटीरियल को हाइड्रा मशीन की मदद से नीचे उतारा गया है। नरवाना ब्रांच में पैच होने से यह पानी एसवाईएल में जा रहा है, जिससे फिलहाल किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed