फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Passengers will get the exact location of roadways buses on their mobile app.

Ambala News: यात्रियों को मोबाइल एप पर मिलेगी रोडवेज बसों की सही लोकेशन

Sun, 30 Nov 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 30 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Passengers will get the exact location of roadways buses on their mobile app.
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल के पास बनाए गए बस क्यू शेल्टर का उद्घाटन करते परिवहन मंत्री अनिल वि
अंबाला। यात्रियों को मोबाइल एप पर रोडवेज बसों की सही लोकेशन मिलेगी ताकि वो बिना किसी परेशानी के समय अनुसार बस में सवार हो सकें, वहीं बस अड्डों के बिना अगर कहीं दूसरी जगह रोडवेज की बस रुकी तो चालक व परिचालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए बसों में ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। ऐसी कोई भी बस अगर अपने निर्धारित मार्ग व ठहराव को छोड़कर चलेगी तो उसकी जानकारी मेरे कंप्यूटर पर नजर आएगी। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने शनिवार को अंबाला छावनी में नागरिक अस्पताल के पास नवनिर्मित बस क्यू शेल्टर के उद्घाटन अवसर पर यह जानकारी दी।
विज्ञापन


धूल-मिट्टी में करते थे इंतजार
मंत्री विज ने कहा, छावनी के लोग पहले धूल-मिट्टी में खड़े रहकर बसों का इंतजार करते थे, लेकिन अब उन्होंने बेहतरीन बस क्यू शेल्टर बनाकर दिए हैं, जहां यात्री आराम से बसों का इंतजार कर सकेंगे। लोकल बस सेवा के मार्ग में आने वाले सभी बस स्टॉप पर यह शेल्टर बनाएं जाएंगे। अभी 23 बस क्यू शेल्टर बन रहे हैं, इनमें से कुछ बन चुके हैं और शेष जल्द बनाए जाएंगे। बस क्यू शेल्टर में पंखे, बैठने की व्यवस्था आदि पूरा इंतजाम किया गया है ताकि यात्रियों को पूरी सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


लोकल मार्ग पर चल रहीं 25 बसें
परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा, अंबाला छावनी में 25 साल से लोकल बसों का संचालन बंद था, लेकिन आज 25 बसें चल रही है, इनमें से 15 इलेक्ट्रिक है और कुछ मिनी बसें चल रही हैं। बस क्यू शेल्टर पर टाइम टेबल लगाया गया है और हर बस को यही पर रुकने के निर्देश दिए गए हैं। सभी बस अड्डों पर एयरपोर्ट की तर्ज पर डिस्पले बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि बीच रास्ते के अड्डों व समय सारिणी आदि सहित बस की लोकेशन का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


2.16 करोड़ से बनाए जा रहे बस क्यू शेल्टर
परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयास से 2.16 करोड़ रुपए की लागत से अंबाला छावनी में अलग-अलग स्थानों पर 23 बस क्यू शेल्टर बनाए जा रहे हैं। इसमें कैपिटल चौक, सिविल अस्पताल चौक, सुभाष पार्क, बब्याल व बोह पांच जगह पर बस क्यू शेल्टर बन चुके हैं। इसके अलावा चुंगी चौक, टुंडला, डिफेंस कालोनी, कलरहेड़ी, शास्त्री काॅलोनी, डीआरएम ऑफिस, सुंदर नगर, चंद्रपुरी कालोनी, मच्छौंडा, शाहपुर, बीडी फ्लोर मील, हाथीखाना मंदिर, रंगिया मंडी चौक, नन्हेड़ा, एसडी कालेज, महेशनगर, टांगरी बांध मोड व दलीपगढ़ में जल्द इनका निर्माण होगा।

अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल के पास बनाए गए बस क्यू शेल्टर का उद्घाटन करते परिवहन मंत्री अनिल वि

अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल के पास बनाए गए बस क्यू शेल्टर का उद्घाटन करते परिवहन मंत्री अनिल वि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed