फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Passengers were kicked and punched, coolies also got angry

Ambala News: ट्रेन में सवार यात्रियों में चले घूंसे, कुली भी विरोध में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Passengers were kicked and punched, coolies also got angry
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन में मंगलवार को दो घटनाएं प्रकाश में आई। पहली घटना में ट्रेन में सवार होने के लिए यात्रियों में जमकर लात घूंसे चले। वहीं दूसरी ओर ट्रेनों में सवारी चढ़ाने के मामले में कुलियों के सब्र का बांध टूट गया। कुलियों ने आज विरोध में अपने बिल्ले आरपीएफ को जमा करा दिए। उन्होंने स्टेेशन पर काम करने से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन

पहले वाकये में जम्मू से चलकर वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस में सवार हो रहे यात्रियों में मारपीट हो गई। ट्रेन में पहले घुसने के चक्कर में पहले एक यात्री ने दूसरे को थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान कुछ दूरी पार खड़े दूसरे साथी भी भड़क गए और लात-घूंसों से मारपीट करने वाले की धुनाई कर दी। लगभग पांच मिनट तक दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई, लेकिन इस दौरान कोई भी सुरक्षा कर्मचारी नजर नहीं आया। ट्रेन के चलते ही सब इधर उधर हो गए।
विज्ञापन


कुली बोले- नहीं करेंगे काम
बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ती जा रही है। अंबाला कैंट स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों के दरवाजे बंद हैं। आरपीएफ लाख कोशिश के बाद भी दरवाजे नही खुलवा रही। नतीजा यात्रियों को इमरजेंसी विंडो से ट्रेन में घुसना पड़ रहा है। ऐसे ही एक यात्री को जब कुली ने ट्रेन में चढ़ाया तो उसे मौके पर मौजूद आरपीएफ स्टाफ ने पकड़ लिया। इसके बाद सभी कुली आरपीएफ पोस्ट पर पहुंचे तो यहां भी उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि वो खिड़की के रास्ते किसी भी यात्री को ट्रेन में नहीं चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद पहुंचा डीआरएम के पास
कुलियों ने कहा कि आरपीएफ दरवाजे खुलवा दे तो वो खिड़की से यात्री नहीं चढ़ाएंगे, लेकिन इस पर जब सहमति नहीं बनी तो सभी ने अपने बिल्ले उतारकर आरपीएफ को सौंप दिए। कुछ देर समझाने के बाद कुली बिल्ला लेने पर राजी हो गए और इसके बाद वो समस्या समाधान के लिए डीआरएम कार्यालय पहुंच गए। यहां भी उन्हें कोई उचित आश्नवासन नहीं मिला। इसलिए सभी कुलियों ने सर्वसम्मति से फैसला करते हुए काम ही बंद कर दिया। कुली प्रधान चुन्नी लाल ने बताया कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तब तक वो काम नहीं करेंगे। वहीं आरपीएफ प्रभारी जावेद खान ने बताया कि नियम के तहत ही कुली काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed