{"_id":"6806bafaa7950898190e2b32","slug":"passengers-throats-will-not-dry-in-buses-ors-will-be-provided-along-with-water-ambala-news-c-36-1-sknl1003-141252-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बसों में नहीं सूखेंगे यात्रियों के कंठ, पानी के साथ मिलेगा ओआरएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बसों में नहीं सूखेंगे यात्रियों के कंठ, पानी के साथ मिलेगा ओआरएस
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर खड़ी हरियाणा रोडवेज की बसें। संवाद
अंबाला। हरियाणा रोडवेज की बसों में अब यात्रियों के कंठ नहीं सूखेंगे, उन्हें पानी के साथ ओआरएस का पैकेट भी मिलेगा। इसके लिए डीसी ने रोडवेज महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं।
डीसी ने भीषण गर्मी के मौसम में ग्रीष्म लहर के प्रभाव से यात्रियों को बचाने के लिए यह निर्देश दिए हैं। डीसी के निर्देश के बाद बसों में पानी के कैंपर रखना शुरू कर दिए हैं। ओआरएस के पैकेट के लिए स्वास्थ्य विभाग को जीएम की तरफ से पत्र लिख दिया है। जल्द ही ओआरएस का इंतजाम करा दिया जाएगा। जिससे कि डिहाईड्रेशन की समस्या होने पर ओआरएस का प्रयोग किया जा सके।
दो हजार पैकेट भेजने को लिखा
महाप्रबंधक ने स्वास्थ्य विभाग ने 2000 ओआरएस के पैकेटों की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाले ओआरएस के पैकेटों को लंबे मार्गों पर चलने वाली बसों में रखा जाएगा। जिससे यात्री ग्रीष्म लहर की चपेट में न आ सकें।
विज्ञापन
सीजन में 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान
दरअसल अप्रैल से दिन का तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। इस सीजन में अभी तक 38 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच चुका है। लंबे रूट की बसें निर्धारित दूरी पर ही रुकती हैं ऐसे में कई बार लोगों को पानी की काफी आवश्यकता होती है। कई लोग तो सफर में खुद पानी का इंतजाम कर के चलते हैं वहीं कुछ लोगों के पास पानी नहीं होता है। देखा गया है कि ऐसे लोगों को काफी दिक्कत होती है। इसके साथ ही महिलाएं व बच्चे भी बस में सफर करते हैं तो उन्हें भी इस फैसले से राहत मिलेगी। ऐसे लोगों को पानी और ओआरएस गर्मी से निजात दिलाएगा।
वर्जन
उपायुक्त के आदेश पर लंबे मार्गों की बसों में कैंपर की व्यवस्था करवा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग को ओआरएस के लिए लिख दिया है। एक दो दिन में यह व्यवस्था भी कर दी जाएगी।
-विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक
बढ़ती गर्मी के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए ओआरएस युक्त पानी पीना चाहिए जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।
-डॉ. सुखप्रीत, नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग