फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Passengers of Barada route will not have to wait for the bus at night

Ambala News: बराड़ा रूट के यात्रियों को रात्रि में बस के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Passengers of Barada route will not have to wait for the bus at night
अंबाला। बराड़ा, दोसड़का, मुलाना और साहा के यात्रियों के लिए राहत,अब उन्हें रात के समय भी बस की सुविधा मिल सकेगी। इस बस के मिलने से वह रात के समय आराम से अपने घर पहुंच सकेंगे। न तो उन्हें देर रात तक हाइवे के किनारे खड़ा होना पडे़गा ओर न ही अतिरिक्त रुपये खर्च करने पडे़ंगे। इसके लिए रोडवेज ने अंबाला छावनी बस स्टैंड से रात आठ बजे बराड़ा के लिए बस का संचालन शुरू कर दिया है। पिछले लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा रात के समय इस रूट पर बस चलाने की मांग की जा रही थी। जो अब पूरी हो गई। मौजूदा समय में अंबाला छावनी बस स्टैंड से बराड़ा के लिए पांच बसें संचालन कर रही हैं। पहली बस अंबाला छावनी बस स्टैंड से चार बजकर 25 मिनट, पांच बजे, पांच बजकर 15 मिनट, पांच बजकर 24 मिनट पांच बजकर 45 मिनट पर रवाना होती है। इसके बाद बराड़ा के लिए कोई भी बस नहीं थी।
विज्ञापन


साहा के गांव टोबा निवासी विनोद ने बताया कि वह अंबाला छावनी में प्राइवेट काम करता है। इसलिए उसका रोजाना आना जाना लगा रहता है। साहा से वह आराम से अंबाला छावनी में आ जाता है। इसके बाद उसे वापसी में ऑटो या निजी वाहन में जाना पड़ता है। बराड़ा निवासी राजेश ने बताया कि वह अक्सर काम के सिलसिले में छावनी में आता रहता है। रोजाना रात के समय वह छावनी के नागरिक अस्पताल के बाहर अन्य यात्रियों के साथ खड़ा होकर बस की इंतजार करता है। लेकिन अधिकतर बस चालक बसों को नहीं रोकते है।
विज्ञापन


वर्जन

अंबाला छावनी बस स्टैंड से बराडा रूट के लिए रात आठ बजे बस का संचालन किया गया है, इस बस के चलने से साहा, मुलाना, दोसड़का और बराड़ा के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजेंद्र, अड्डा इंचार्ज, अंबाला छावनी बस स्टैंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed