{"_id":"68fa812061838a8b300d5fa7","slug":"passengers-had-to-struggle-to-board-the-janseva-express-ambala-news-c-36-1-amb1001-151796-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जनसेवा एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए यात्रियों को करनी पड़ी मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जनसेवा एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए यात्रियों को करनी पड़ी मशक्कत
Fri, 24 Oct 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छठ पर्व को लेकर वीरवार को भी अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ नजर आई, लेकिन जनसेवा एक्सप्रेस के जाते ही भीड़ छंट गई और जब आम्रपाली एक्सप्रेस आई तो यात्री बिना किसी परेशानी के ट्रेन में सवार हुए, हालांकि जनसेवा एक्सप्रेस में सवार होने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
यात्री सुरक्षा व भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ व जीआरपी के अतिरिक्त कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी ताकि कोई हादसा न हो। इसके अलावा प्लेटफार्माें पर रस्सी भी बांधी गई थी ताकि धक्का-मुक्की के दौरान कोई यात्री रेलवे लाइन पर न गिर जाए।
ट्रेन नंबर 14618 दोपहर लगभग 11:30 बजे जैसे ही प्लेटफार्म दो पर दाखिल हुई तो आरपीएफ कर्मचारियों ने सीटी बजाते हुए यात्रियों को पीछे होने का इशारा किया। लेकिन जैसे ही प्लेटफार्म पर पहुंची तो धक्का-मुक्की करते हुए कुछ यात्री शौचालय में घुस गए तो कुछ ने दरवाजे को धकेलते हुए कोच में प्रवेश किया, वहीं ट्रेन के कुछ बंद दरवाजों को आरपीएफ कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। ट्रेन के चलते ही कुछ यात्री कोच के दरवाजे पर लटक गए।