{"_id":"672935247d9e2d50f10c6c16","slug":"passengers-boarded-the-public-service-after-trying-their-best-ambala-news-c-36-1-sknl1003-132158-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जोर-आजमाइश कर जनसेवा में यात्री सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जोर-आजमाइश कर जनसेवा में यात्री सवार
विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी बिहार जाने वाली ट्रेन में चढ़ती यात्रियों की भीड़। संवाद
अंबाला। छठ पर्व पर बिहार जाने वाले लोगों का जनसेवा एक्सप्रेस से मोह नहीं टूट रहा। सोमवार को भी ऐसे हालात छावनी रेलवे स्टेशन पर देखने को मिले। जब अमृतसर से चलकर बिहार के पूर्णिया जाने के लिए जनसेवा एक्सप्रेस प्लेटफार्म दो पर पहुंची तो यात्री ट्रेन पर टूट पड़े। जिसे जहां रास्ता मिला, वहीं से ट्रेन में अंदर जाने की जोर-आजमाइश करते दिखे।
किसी ने शौचालय की टूटी खिड़की को अपना रास्ता बनाया तो किसी ने कोच की टूटी खिड़की से कोच के अंदर जाना ठीक समझा। कोच के दरवाजे आज भी बंद रहे क्योंकि लुधियाना से ट्रेन के निकलते ही कोच के अंदर बैठे यात्रियों ने दरवाजे बंद कर लिए थे। जिन्हें खुलवाने में आरपीएफ व जीआरपी के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
इस दौरान भी कुछ ही दरवाजे खुल पाए। यात्रियों को जानकारी देने के लिए रेलवे की तरफ से लगातार स्पेशल ट्रेन की घोषणा की जा रही थी, लेकिन यात्रियों ने इसे अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन गई खाली
जनेसवा एक्सप्रेस जाने के बाद सरहिंद से सहरसा जाने के लिए स्पेशल ट्रेन कुछ ही देर में प्लेटफार्म दो पर पहुंच गई क्योंकि अधिकांश यात्री पहले ही जनसेवा में सवार होकर निकल गए थे, इसलिए इस स्पेशल ट्रेन में यात्री बिना किसी परेशानी के सवार हुए और सीटों पर जाकर बैठ गए। कुछ आगे लगे कोच में भीड़ देखने को मिली, लेकिन आरपीएफ ने परेशान यात्रियों को पीछे की कोच की तरफ भेज दिया जोकि खाली थे।
आम्रपाली में नजर नहीं आई भीड़
स्पेशल ट्रेन के संचालन से अमृतसर से कटिहार के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 15708 में भीड़ नजर नहीं आई। यात्री अपने-अपने आरक्षित कोच में बिना किसी परेशानी के बैठे हुए थे। हालांकि जनरल कोच में आगे और पीछे की तरफ कुछ भीड़ थी, लेकिन यहां भी यात्री कोच के अंदर ही थे।