फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pass through cow dung, then wash feet and wear shoes to school

गोबर में से गुजरते हैं, फिर पांव धो जूते पहन जाते हैं स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pass through cow dung, then wash feet and wear shoes to school
अंबाला के खतौली स्थित डेयरी कांप्लेक्स में जमा गोबर व गंदा पानी। - फोटो : Ambala
तरुण अग्रवाल
विज्ञापन

अंबाला सिटी। खतौली स्थित डेयरी कांप्लेक्स के लोग गंदगी व पानी निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं। पानी निकासी न होने के कारण यहां बाशिंदे को गोबरयुक्त गंदे पानी से निकल कर जाना पड़ता है। इनमें स्कूल छात्र भी शामिल हैं। यहां हालात यह हैं कि छात्र स्कूल जाते समय पहले नंगे पांव गोबर में से गुजरते हैं, फिर पांव धोकर जूते पहन स्कूल के लिए रवाना होते हैं।
इसी समस्या के संदर्भ में एक स्कूली छात्रा ने अपनी एक वीडियो वायरल की, जिसमें वह प्रशासन के नाम इस समस्या से संबंधित पत्र पढ़कर यहां लोगों की पीड़ा बता रही है। छात्रा खुद को दसवीं कक्षा की नैना बताते हुए प्रशासन से उनके इलाकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग कर रही है। जबकि इससे पहले थी डेयरी कांप्लेक्स में काम करने वाले डेयरी संचालक कई बार नगर निगम आयुक्त, उपायुक्त से लेकर एमएलए तक को गुहार लगा चुके हैं। यहां तक कि पिछले दिनों उनकी ओर से धरना भी दिया गया था। मगर उसके बाद भी पानी निकासी की समस्या का अभी तक समाधान नहीं किया गया है। सफाई न होने के के साथ-साथ यहां गंदे पेयजल की भी समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मांग है कि समस्याओं को जल्द दूर किया जाए।
विज्ञापन

वायरल पत्र में छात्रा ने सुनाया दुखड़ा
लिखे पत्र में दसवीं कक्षा की छात्र नैना ने कहा कि हम खतौली डेयरी में रहते हैं, यहां पर शहर की डेयरियां भी शिफ्ट की गईं हैं। यहां पर कोई भी सफाई नहीं करता है। गंदे पानी की निकासी के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। शहर के डेयरी वाले भी दूध लेने के बाद चले जाते हैं। वहीं, हम परिवारों को यहां खासा परेशान होना पड़ रहा है। हमें यहां गोबरयुक्त पानी से गुजरकर जाना पड़ रहा है। यहां पर मेरे जैसे अन्य बहुत से छोटे-छोटे बच्चे हैं जो इसी गंदे पानी में से निकल कर स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं। इस कारण उनके पैर भी गल चुके हैं। इस गंदे पानी के कारण कई अनेक बीमारियां फैल रही है। मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि इस गंदे पानी का कोई न कोई समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों की पीड़ा
नारकीय जीवन जीने को मजबूर
यहां पर पानी की निकासी नहीं है। हम तो ऐसे नरक में रहने के लिए मजबूर हैं। कई बार शिकायत भी की जा चुकी है मगर अभी तक समाधान नहीं हुआ है। सड़क की स्थिति यह है कि समझ ही नहीं आता है कि कहां पर नाली है और कहां पर सड़क। वहीं डेयरियों के शौचालय भी खुले में छोड़े गए हैं। इससे क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। इसका कुछ समाधान होना चाहिए।
- शीला।
पानी भी पीने योग्य नहीं रहा
हमेशा गोबर से घिरे रहने के कारण पाइपलाइन से पेयजल भी गंदा ही आ रहा है। पानी पीने योग्य नहीं है। वहीं, जब बच्चों को स्कूल जाना होता है तो पहले बच्चों को नंगे पांव बाहर साफ सड़क तक लेकर जाते है। फिर उनके पांव धुलवाते हैं और उसके बाद वे जूते पहनकर स्कूल के लिए रवाना होते हैं। जब आते हैं तब भी उनके पांव पूरी तरह से गंदे हो चुके होते हैं। हम तो इस कारण परेशान हो चुके हैं।
-पम्मी।
स्थिति बहुत ज्यादा खराब
एक बार जब मैं यहां से निकल रहा था तो मेरी बाइक ही फिसल गई। जो चोट लगी वह तो अलग थी उसके अलावा सारा दूध भी गिर गया था। वहीं, गोबर में से निकलने के कारण हर छह माह में हमारी बाइक खराब हो जाती है। यहां की स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब है। इसका जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए।
- जसवीर सिंह।
प्रशासन नहीं कर रहा समाधान
पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण हम तो परेशान हो गए है। पशु भी गंदे पानी में ही खड़े
रहने को मजबूर है। इस कारण वह भी बीमार पड़ रहे है। हमें सुबह करीब 3 बजे यहां आना होता है और अंधेरे में से यहां से निकलना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है। प्रशासन को कई बार कहा जा चुका है मगर अभी तक समाधान नहीं निकला है।
लोगों की समस्या का समाधान जल्द करेंगे
हमने वहां पर पानी निकासी की व्यवस्था करवाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। जल्द ही वर्क आर्डर जारी करने के साथ ही काम को शुरू कर दिया। इससे कि वहां के लोगों को राहत मिलेगी।

- अमन ढांड़ा, डीएमसी, नगर निगम, अंबाला सिटी।

अंबाला के खतौली स्थित डेयरी कांप्लेक्स में जमा गोबर व गंदा पानी को दिखाते स्थानीय लोग।

अंबाला के खतौली स्थित डेयरी कांप्लेक्स में जमा गोबर व गंदा पानी को दिखाते स्थानीय लोग।- फोटो : Ambala

अंबाला के खतौली स्थित डेयरी कांप्लेक्स में सड़क पर जमा गोबर व गंदा पानी ।

अंबाला के खतौली स्थित डेयरी कांप्लेक्स में सड़क पर जमा गोबर व गंदा पानी ।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed