फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Participants showed their strength in lawn tennis competition, now they will clash in the next round

Ambala News: लॉन टेनिस मुकाबले में प्रतिभागियों ने दिखाया दम, अब अगले राउंड में भिड़ेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Participants showed their strength in lawn tennis competition, now they will clash in the next round
अंबाला। अंबाला लॉन टेनिस अकादमी में हरियाणा राज्य जूनियर रैंकिंग टूर्नामेंट 2025 का उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन करने और बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए अंबाला नगर निगम के आयुक्त सचिन गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ फिलाडेल्फिया अस्पताल के निदेशक डॉ. सुनील सादिक भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल खेलने से हमें जो शारीरिक और मानसिक शक्ति मिलती है, वह कहीं और नहीं मिलती। खेल से हम भावनात्मक रूप से भी मजबूत बनते हैं। मुख्य अतिथि का स्वागत अंबाला लॉन टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुभव अग्रवाल और उपाध्यक्ष एसपी भनोट ने किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के बारे में निदेशक देविंदर सांगवान ने बताया कि अंबाला लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से 6 वीं बार हरियाणा रैंकिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में पूरे हरियाणा से अंडर 10, 12 और 14 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह टूर्नामेंट 3 दिनों तक चलेगा और कल से लड़कियों के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। टूर्नामेंट के फाइनल मैच रविवार को खेले जाएंगे और उसी दिन पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

शुक्रवार को अंडर 10 के पहले राउंड में अंबाला शहर के अद्विक ने अंबाला छावनी के करण, गुरूग्राम के दिवित और अंबाला छावनी के अर्णव ने अपने प्रतिद्बंद्बी खिलाड़ी को शिकस्त दी। अंडर 12 में सोनीपत के आदित्य पाल, पंचकूला के आदित्य मलिक, पंचकूला के अर्चित कुमार, अंबाला छावनी के रियांश, अंबाला शहर के विदित ने और अयांश सहित कोविध ने दूसरे प्रतिभागी को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed