फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Participants showcased the culture of Haryana in the cultural programme.

Ambala News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने बिखेरी हरियाणा की संस्कृति की छटा

Sun, 02 Nov 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 02 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Participants showcased the culture of Haryana in the cultural programme.
प्रतिभागियों को पुरस्कार देते हुए। विभाग
अंबाला सिटी। हरियाणा दिवस पर पंचायत भवन में शनिवार को जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर पंचकूला से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने हरियाणा दिवस पर प्रदेशवासियों को अपना संदेश दिया। कार्यक्रम में मेयर शैलजा सचदेवा पहुंचीं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक उत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें हरियाणा की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। प्रांगण में पलवल से आए कलाकारों ने ढोल नगाड़े, बीन से हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी। इसके साथ-साथ हरियाणा दिवस पर शिक्षा विभाग के सौजन्य से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला का प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा तैयार की गई फिल्म को भी दिखाया गया। इस दौरान उपायुक्त अजय सिंह तोमर, जिला परिषद् के चेयरमैन सरदार मक्खन सिंह लबाना, जिलाध्यक्ष मनदीप राणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन




प्रतिभागियों को किया सम्मानित

जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अन्य प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा लोक समूह गीत में एसए जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबाला शहर के विद्यार्थियों द्वारा पहला स्थान, पीकेआर जैन वाटिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने दूसरा तथा राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन के विद्यार्थियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार लोक समूह नृत्य में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर सरसेहड़ी अंबाला छावनी के विद्यार्थियों ने पहला स्थान, पीएम श्री राजकीय गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर के विद्यार्थियों ने दूसरा तथा राजकीय गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बब्याल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में एसए जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी अनुज प्रिंस ने पहला, राजकीय गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन के विद्यार्थी हरमन कश्यप ने दूसरा तथा राजकीय गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर के विद्यार्थी महेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन सभी विद्यार्थियों को चेक देकर प्रोत्साहित भी किया। कलाकार गौरव घाघरी द्वारा हरियाणवी गीत के साथ-साथ देश भक्ति गीत व अन्य गीतों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को पुरस्कार देते हुए। विभाग

प्रतिभागियों को पुरस्कार देते हुए। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed