फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Parks built at the cost of lakhs lie deserted

Ambala News: वीरान पड़े लाखों की लागत से बने पार्क

Thu, 29 Aug 2024 06:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Parks built at the cost of lakhs lie deserted
अंबाला सिटी। बारिश के बाद शहर के सेक्टर-9 स्थित ओपीएस विद्या मंदिर के पास बने लाखों की लागत से बने पार्क में चार दिनों बाद भी जलभराव देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोग पार्क का इस्तेमाल भी नहीं कर पा रहे हैं। यहीं स्थिति दूसरे पार्कों की भी बनी हुई है। लोगों का कहना है कि जब भी बारिश आती है तो पार्काें में कई दिनों तक जलभराव रहता है। पानी के कारण पार्कों में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग जाती है। इससे जहरीले जीवों और मच्छरों का भी खतरा बढ़ जाता है। इधर, प्रशासन को कई बार गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। किसी पार्क में झूले टूटे हुए हैं तो कहीं पर पानी के कारण जगह- जगह कीचड़ बन गया है।
विज्ञापन

नहीं होती नियमित सफाई
आर एल कालड़ा ने बताया कि पार्क में नियमित सफाई नहीं होती। इससे पार्क में गंदगी का अंबार लग जाता है। बारिश के समय यह गंदगी पानी के साथ लोगों के घरों तक चली जाती है। पानी निकासी के लिए बनाई गई ड्रेनेज बारिश आने पर डूब जाती है। जल्द ही इसका ठोस समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

झूलों की सीटें खराब
ओमप्रकाश ने बताया कि सेक्टर-9 के पार्क में लगे झूलों की सीटें कई जगहों से टूटी हुई है। कई बार शिकायत के बाद भी प्रशासन ने झूलों की रिपेयर नहीं करवाई। ऐसे में लाखों की लागत से लगे झूलों का कोई लाभ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलियां ऊंची होने से बढ़ी समस्या
आरएस डाबर ने बताया कि सेक्टरों में कई मकान पुराने समय से बने हुए हैं लेकिन सेक्टरों की गलियां कई बार ऊंची उठाकर बना दी गई हैं। अब बारिश होते ही पानी घरों में चला जाता है। पार्क में भी पानी भर जाता है।
स्ट्रॉम वाटर सीवर बनाने की जरूरत
केएल नागपाल ने बताया वह खुद पब्लिक हेल्थ विभाग से सेवानिवृत्त है। उन्होंने कई बार प्रशासन को चेताया है कि सेक्टरों में स्ट्रॉम वॉटर सीवर बनाने की आवश्यकता है। इसके बाद ही जलभराव की समस्या से राहत मिल सकती है।

जल्द लगाया जाएगा स्ट्रॉम वाटर सिस्टम
सेक्टर-9 वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान हिमांशु कालड़ा ने बताया कि जलभराव के लिए काम जारी है। पार्षद से भी इस बारे में बातचीत की गई है। जल्द ही सेक्टर-9 के पास बने नाले को खोल कर पानी निकासी का काम शुरू करवाया जाएगा। साथ ही स्ट्रॉम वाटर सिस्टम भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed