फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Parks are not guarded, greenery is drying up

पार्कों की नहीं रखवाली, सूख रही हरियाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Parks are not guarded, greenery is drying up
अंबाला सिटी। कॉलोनियों में निगम प्रशासन की ओर से सुंदर पार्कों का निर्माण करवाया गया था। इसमें लोगों व बच्चों की सुविधाओं को देखते हुए झूले व ओपन जिम लगाए गए। लोगों के घूमने सैर आदि करने के लिए सुविधाओं का बखूबी ख्याल रखा गया, लेकिन रखरखाव अभाव में इनकी हालत खराब होती जा रही है। सिटी के मनाली हाउस कॉलोनी निवासियों ने बताया कि पार्कों के रखरखाव को लेकर निगम प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम नहीं किए। इस कारण पार्कों के हालात बदतर दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

पार्कों में बच्चों के लिए लगाए गए झूले सही प्रकार से काम नहीं कर रहे हैं। वहीं गर्मी के चलते पार्कों में लगाए गए पेड़ और घास सूखती जा रही है। पार्क में रखे गए कूड़ेदानों में कूड़ा जमा हुआ है। आज पार्कों की स्थिति पहले जैसी नहीं रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पार्कों का रखरखाव सही हाथों में चला जाए तो पार्कों का सुंदरीकरण बरकरार रह सकता है। नगर निगम प्रशासन पार्कों की स्थिति का जायजा लेकर ठोस कदम उठाने का प्रयास करे ताकि लोगों को मिलने वाली सुविधाएं लंबे समय तक बरकरार रहे।
विज्ञापन

हालत हुई खराब
कॉलोनियों के बीच सुंदर भव्य पार्क बनाए गए थे, लेकिन कहीं न कहीं रखरखाव के आभाव में पार्कों की हालत खराब होती जा रही है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। -हरीश कुमार शंटी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

झूले करवाए दुरुस्त
पार्कों के बीच बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले आदि लगाए गए थे जोकि सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। प्रशासन को बच्चों के लिए लगाए गए झूलों को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करवाना चाहिए। -इंद्रराज, स्थानीय निवासी
पानी न मिलने से सूख रहे पौधे
भीषण गर्मी के चलते पार्कों में पानी आदि की व्यवस्था सही प्रकार से नहीं की जा रही है। इस कारण पार्कों के बीच बनाई गई कियारियां और पेड़-पौधे सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं। -प्रवीन कुमार, स्थानीय निवासी
प्रशासन को देना चाहिए ध्यान
पार्कों की छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। पार्कों में चल रही छोटी-मोटी व्यवस्था सही ढंग से देखा जाना चाहिए ताकि पार्कों का सुंदरीकरण बरकरार रह सके। -नीरज मेहता, स्थानीय निवासी
गर्मी के कारण पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है। इस कारण परेशानी चल रही है। पार्क में खराब झूला तुरंत ठीक करवा दिया जाएगा। सोसायटी का प्रयास है कि पार्क में लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। -लालचंद गुप्ता, प्रधान, वेलफेयर सोसायटी, मनाली हाउस

कॉलोनियों के पार्कों का रखरखाव करने के लिए निगम की ओर से निजी सोसायटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए तीन रुपये प्रति मीटर के हिसाब से फंड दिया जा रहा है। पार्क की व्यवस्था पर निगम की ओर से संज्ञान लिया जाएगा, खामियां पाए जाने पर सोसायटी पदाधिकारियों से जवाब-तलब किया जाएगा।
-संजीव कुमार, एक्सईएन, नगरनिगम, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed