फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   parhsasn-no-parchaln-rupse

प्रशासन नहीं चलवा पाया 500 और 1000 के नोट, बाजार खाली

Fri, 11 Nov 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल Updated Fri, 11 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

प्रशासन के लाख दावों के बावजूद एक दिन पहले ही 500 और 1000 रुपये के नोट न तो बाजार में चले और न ही पेट्रोल पंप और अस्पतालों में दौड़ पाए। जो लोग बाजार में गये वे मायूस लौटे और जो अस्पतालों में गए उन्हें भी नए नोट या फिर खुले नोट लाने के लिए कह दिया गया। प्रशासन द्वारा बैंकों के बाहर और अंदर तो पूरी सुरक्षा की गई, लेकिन करंसी को लेने से मना करने वालों पर प्रशासन कोई शिकंजा नहीं कस सका। लगातार दूसरे दिन भी जिलेभर में हड़कंप का माहौल रहा।  
हालांकि, डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई थी और कहा कि 11 नवंबर आधी रात तक ये नोट चलेंगे, लेकिन जिले में एक दिन पहले इनको लेने से इंकार कर दिया गया।
विज्ञापन

-------
पहले छुट्टे लाओ, तब मरीज आएगा अंदर
शहर के निजी अस्पताल में एक मरीज पहुंचा तो रिसेप्शन पर मरीज से पहले ही पूछ लिया गया कि क्या खुले पैसे हैं। मरीज ने 500 और 1000 रुपये के नोट कहे तो उसे इंकार कर दिया गया। इसी प्रकार दवा, किरयाणा व अन्य दुकानों पर भी हुआ। बाजार दूसरे दिन भी खाली खाली सा रहा। ग्राहक सामान खरीदने जाते रहे और खाली हाथ वापस आते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कईयों के टूटे करार
वहीं, बड़े नोट बंद होने के कई लोगों के करार टूट गए हैं। जो पैसे देने जा रहे हैं, अब लोग पुराने नोट नहीं ले रहे हैं। इसके अलावा अनाज मंडियों में भी हालात सुनसान हैं। मंडी में किसान भी पहुंच रहे हैं, लेकिन आढ़ती से पुराने पैसे नहीं रहे हैं। इसके अलावा, जिले में दो दिन से पैसों का लेन देन ठहर सा गया है और एक दूसरे के विश्वास पर ही कारोबार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed