फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Parents upset over not getting admission submitted memorandum to the Deputy Commissioner

दाखिला न मिलने से परेशान अभिभावकों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Parents upset over not getting admission submitted memorandum to the Deputy Commissioner
134ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिला न मिलने से परेशान अभिभावक सोमवार को फरियाद लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां पर भी अभिभावकों को केवल आश्वासन मिला और वे खाली हाथ लौटने आए। अभिभावकों का कहना है कि वे सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटकर थक चुके हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। बच्चों के बेहतर भविष्य के कारण ही वे बार-बार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से 134ए के तहत परीक्षा शुरू हुई है, तभी से ही यह स्थिति बनी हुई है। कई अभिभावक तो इसीलिए परेशान है क्योंकि उन्होंने इसी उम्मीद में बच्चे का पुराने स्कूल से टीसी ले लिया था कि उनके बच्चों को 134ए के तहत दाखिला मिल जाएगा। अब न तो उनके बच्चों को नए स्कूल में दाखिला मिल रहा है और न ही पुराने स्कूल वाले बच्चे को ले रहे हैं। इससे सीधे तौर पर अभिभावकों के साथ उनके बच्चे भी मानसिक तौर पर परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा की बच्चों का जितनी देरी से स्कूल में दाखिला होगा। अभिभावकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सभी चयनित बच्चों को स्कूल में दाखिला दिया जाए। इससे कि उनके बच्चे अपनी पढ़ाई को आगे भी पहले की तरह जारी रख सकें।
विज्ञापन

-----------------------------
हमारी ओर से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी चयनित बच्चों को दाखिला दिलवा दिया जाएगा। इससे कि सभी बच्चे अपनी पढ़ाई को जारी रख सकें।
- विक्रम सिंह, उपायुक्त, अंबाला।
-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed