फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Parents strike for tutuion fee

ट्यूशन फीस को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Parents strike for tutuion fee
शुक्रवार को लगभग ढाई दर्जन लोगों ने स्थानीय लघु सचिवालय में पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को शिकायत देकर बताया कि शिवालिक स्कूल ने उनके बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा देना बंद कर दिया है। इसी को लेकर अभिभावक स्कूल में आए थे जब हमने इस बारे स्कूल के चेयरमैन से बात करनी चाही तो उन्होंने पूरी फीस भरने को कहा। परिजनों का आरोप है कि चेयरमैन ने उनके साथ दुर्व्यवहार कर कहा कि अभिभावकों को स्कूल की जरूरत है न कि स्कूल को अभिभावकों की। अभिभावक संदीप, संजीव, रणबीर, पवन कुमार, निर्मल प्रवीन कुमार आदि का कहना था कि वो सरकार की हिदायतों अनुसार ट्यूशन फीस तो देने को तैयार हैं लेकिन स्कूल प्रबंधन ट्यूशन फीस के साथ ही अन्य फंड भी उनसे वसूल रहा है।
विज्ञापन

कुछ बच्चों की चार माह की फीस लंबित
स्कूल की प्रिंसिपल अनुराधा भाटिया का कहना है कि कुछ बच्चों की तरफ चार महीने की फीस बकाया है। उन्हें फीस जमा करवाने के लिए कहा गया था, ताकि स्कूल को यह तो पता चल जाए कि कौन बच्चा स्कूल में आना चाहता है या नहीं। यदि कुछ अभिभावक चार माह की इकट्ठी फीस नहीं दे सकते तो वो दो या तीन माह की फीस जमा करवा सकते हैं। बच्चों से सरकार के दिशानिर्देश अनुसार केवल और केवल ट्यूशन फीस ही ली जा रही है।
विज्ञापन

अभिभावकों के आरोप सही नहीं हैं। स्कूल में लगभग 35-40 व्यक्ति आए थे, जिन्हें इकट्ठे की बजाए 2 से 3 व्यक्तियों के ग्रुप में आने को कहा था जिस पर उनमें दे कुछ एक लोग गुस्सा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कालड़ा, प्रबंधन समिति के सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed