Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Parents ran alongside children on the playground.

Ambala News: खेल मैदान में बच्चों के साथ दौड़े अभिभावक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Parents ran alongside children on the playground.
अंबाला कैंट के मेजर आरएन कपूर डीएवी सीसै. स्कूल में आयोजित वा​र्षिक खेल उत्सव में विजेता बच्चों
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। मेजर आरएन कपूर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या मीनाक्षी लांबा ने की। नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नर्सरी और केजी के नन्हे बच्चों की दौड़ ने सभी को मोहा जबकि पहली से 12वीं के विद्यार्थियों ने टर्टल रेस, चेन रेस, लॉन्ग जंप, फ्लेमिंगो वॉक, पुल द रिंग, थ्री-लेग रेस और लंबी दौड़ में दम दिखाया।
डॉ. जेएस नैन, शोभा धवन और डॉ. सुमन वोहरा मुख्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों के पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद अतिथियों और अभिभावकों ने शांति व समृद्धि के प्रतीक कबूतरों का जोड़ा और रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में उड़ाकर खेल महोत्सव का आगाज किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बच्चों ने योग की विभिन्न मुद्राएं प्रस्तुत कर स्वस्थ रहने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के आखिरी चरण में अभिभावकों के लिए हुई दौड़ प्रतियोगिताओं ने खूब रंग जमाया। दौड़ में हिस्सा लेकर अभिभावकों ने अपने बचपन की पुरानी यादों को ताजा किया। मुख्य अतिथि डॉ. जेएस नैन ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और खेलों के साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ने को प्रेरित किया।

अंबाला कैंट के मेजर आरएन कपूर डीएवी सीसै. स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल उत्सव में विजेता बच्चों

अंबाला कैंट के मेजर आरएन कपूर डीएवी सीसै. स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल उत्सव में विजेता बच्चों

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed