फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Parcel service started for Jammu, waiting for Katra

Ambala News: जम्मू के लिए पार्सल सेवा शुरू, कटरा के लिए इंतजार

Tue, 16 Sep 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 16 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Parcel service started for Jammu, waiting for Katra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रेलवे ने जम्मू की तरफ पार्सल भेजने का कार्य सोमवार से शुरु कर दिया है, हालांकि अभी कटरा की तरफ पार्सल की बुकिंग और सामन भेजने का सिलसिला बंद है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि जम्मू की तरफ संचालित तीन ट्रेनों में ही पार्सल भेजने का काम शुरु किया गया है ताकि व्यापारियों को कुछ राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि आगामी सप्ताह से कुछ अन्य ट्रेनों के संचालन की अनुमति मिल सकती है।
जम्मू जाने वाली ट्रेन : ट्रेन नंबर 12445 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12413 अजमेर-जम्मूतवी पूजा एक्सप्रेस, 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में पार्सल भेजने की प्रक्रिया आरंभ की गई है, वहीं रेलवे ने जम्मू की तरफ एक अन्य ट्रेन के संचालन की घोषणा की है जोकि 21 सितंबर को चलेगी।
विज्ञापन

रेलवे ने ट्रेन नंबर 12355 व 56 पटना-जम्मूतवी-पटना के संचालन का फैसला किया है और ट्रेन के आरक्षण की प्रक्रिया भी तुरंत प्रभाव से आरंभ कर दी है।
कटरा की तरफ मात्र तीन ट्रेन संचालित : जम्मू से कटरा के बीच एक रेल लाइन अभी भी बाधित है क्योंकि रेल पुल काम अभी पूरा नहीं हो पाया है। इसलिए एकल लाइन से ही तीन ट्रेनों का आवागमन किया जा रहा है। इसमें नई दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन नंबर 22477, नई दिल्ली-कटरा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और मुंबई से कटरा के बीच संचालित स्वराज एक्सप्रेस शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed