फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Panoramic coach train will run on Kalka Shimla heritage track Railway Minister inform on X

पहाड़ों की सैर: कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेगी नई ट्रेन, रेल मंत्री ने X पर दी जानकारी, पैनेरमिक कोच में ये सब

Mon, 13 Jan 2025 08:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 13 Jan 2025 08:07 PM IST
सार

हिमाचल की हसीन वादियों के दीदार के लिए सैलानियों की सुविधा के लिए कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर नई ट्रेन चलाई जाएगी। दरअसल जल्द कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर पैनोरमिक कोच वाली ट्रेन चलेगी। 

विज्ञापन
Panoramic coach train will run on Kalka Shimla heritage track Railway Minister inform on X
शिमला की ट्रेन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अगर आप हरियाणा से शिमला जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब आप पंचकूला के कालका से शिमला पैनोरमिक कोच के जरिये खूबसूरत वादियों को निहारते हुए जा सकेंगे। दरअसल जल्द कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर पैनोरमिक कोच वाली ट्रेन चलेगी। 

विज्ञापन


हिमाचल की हसीन वादियों के दीदार के लिए सैलानियों की सुविधा के लिए कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर नई ट्रेन चलाई जाएगी। कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल सेक्शन पर जल्द ही पैनोरमिक कोच वाली ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन




खामियों को रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में किया जा रहा ठीक
रेल मंत्री के ट्वीट के बाद रेलवे ने भी कार्यवाही तेज कर दी है। हालांकि अभी ट्रेन के संचालन को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जबकि मुख्य रेल सुरक्षा आयुक्त की जांच के बाद मिली खामियों को रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला की टीम दुरस्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी बोगी एलईडी लाइट से लैस
पैनेरमिक कोच आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इनमें एयर ब्रेक भी दी गई है। इससे दुर्घटना को कम किया जाएगा। साथ ही पूरी बोगी एलईडी लाइट से लैस है। कोच में बड़ी-बड़ी खिड़कियां होंगी। वहीं कोच में 360 डिग्री पर घूमने वाली चेयर लगाई गई हैं। पहले चरण में चार कोच दो एसी प्रीमियम, एक नान एसी व पावर एसी कोच तैयार किया गया है और पिछले माह ही ये सात कोच कपूरथला से कालका स्टेशन पर पहुंचे थे। एक पैनोरमिक कोच की अनुमानित लागत एक करोड़ रुपये के करीब है। प्रीमियम एसी कोच में 12 सीट, एसी चेयरकार में 24 सीटर होगी और नॉन एसी कोच में 30 सीट हैं।


अभी पैनोरमिक कोच के संचालन की आधिकारिक जानकारी नहीं है। सीआरएस ट्रायल के दौरान कुछ खामियां मिली थीं, जिन्हें दुरुस्त किया जा रहा है।  -नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed