फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Panoramic coach equipped with world class facilities leaves for Kalka, trial will be held soon

Ambala News: विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस पैनोरमिक कोच कालका रवाना, जल्द होगा ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Panoramic coach equipped with world class facilities leaves for Kalka, trial will be held soon
अंबाला। कालका-शिमला नैरोगेज रेल सेक्शन पर चलने वाले पैनोरमिक कोच आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। रेलवे मंत्रालय ने कोच से जुड़ी विशेषताओं को लेकर कुछ फोटो भी वेबसाइट पर अपलोड किए हैं, जिसे देख न सिर्फ लोग पसंद कर रहे हैं, बल्कि रोमांचित भी हो रहे हैं। इसमें एकल सीट वाले कोच को भी दर्शाया गया है जो कि काफी आकर्षक है। कालका-शिमला मार्ग पर चलाने के लिए चार कोच आरसीएफ द्वारा भेजे गए हैं। इनमें एक एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार, एक एसी चेयर कार, एक नॉन एसी चेयर कार और एक लगेज कार शामिल हैं। जल्द ही इनका 25 किलोमीटर की गति से ट्रायल किया जाएगा। एसी एग्जीक्यूटिव कोच तैयार करने की लागत 1.13 करोड़ है और लगेज कोच 90 लाख रुपये में तैयार किया गया है।
विज्ञापन


विश्वस्तरीय सुविधाएं
कोच में एसी सिस्टम, बिजली सप्लाई, पैंट्री, बायो-वैक्यूम टॉयलेट, लाइटिंग व फ्लोरिंग आदि की सुविधा दी गई है। कोच का अंदरुनी हिस्सा काफी आकर्षक बनाया गया है। कोच में पावर विंडो की सुविधा दी गई है। वहीं पैनोरमिक कोच में छत पर लगे शीशे को यात्री अपनी सुविधा अनुरूप धूप से बचाव के लिए ब्लर भी कर सकेंगे। बेहतर ब्रेक सिस्टम, सीटीवी व फायर अलार्म भी कोच में लगाए गए हैं।
विज्ञापन


गर्मी में ठंडे और सर्दिेयों में रहेंगे गर्म
कोच में जो शीशे लगाए गए हैं वो शोर व कंपन मुक्त हैं। वहीं यह शीशे मौसम के अनुरूप कार्य करेंगे यानि गर्मियों में ठंडी का एहसास होगा, वहीं सर्दियों में गर्मियों का। इसके अलावा कंसील्ड पंखे, एलईडी लाइट्स, मोबाइल चार्जिंग का प्वाइट, बोतल रखने का क्लिप, खाने के लिए सेंटर टेबल आदि की सुविधा भी पैनोरमिक कोच में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 नहीं, अब बनेंगे 42 कोच
उत्तर रेलवे की तरफ से आरसीएफ को पहले 30 कोच तैयार करने का ऑर्डर दिया गया था, लेकिन अब नए 12 कोच की संख्या बढ़ा दी गई है। ऐसे में अब कुल 42 कोच हो गए हैं। इनमें से चार कोच तैयार करके भेज दिए गए हैं। वहीं 26 का सामान मंगवाया जा रहा है और शेष 12 के लिए भी जल्द ही सामान मंगवा लिया जाएगा।


रेलवे कोच फैक्ट्री आरसीएफ में चार पैनोरमिक कोच तैयार हो गए हैं जो कि जल्द ही कालका पहुंच जाएंगे। इसकी कुछ फोटो रेलवे ने सोशल मीडिया पर साझा की है, जो कि देखने मात्र से ही आकर्षक लग रहे हैं। पहले इन कोच का ट्रायल किया जाएगा, फिर संचालन।
मंदीप सिंह भाटिया, रेल प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed