फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Panchayat by-election: Chaudhary found in Kathgarh, Sajjanmajri, Azampur and Nasrauli

पंचायत उपचुनाव : काठगढ़, सज्जनमाजरी, आजमपुर और नसड़ौली में मिली चौधर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Panchayat by-election: Chaudhary found in Kathgarh, Sajjanmajri, Azampur and Nasrauli
काठगढ़ गांव की सरपंच बनी निर्मला देवी।
अंबाला सिटी। जिले की चार ग्राम पंचायत में सरपंच उपचुनाव रविवार को संपन्न हो गया। सुबह आठ से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। इसके लिए केंद्र पर सुबह से दोपहर तक मतदाताओं की भीड़ रही। दोपहर से शाम तक मतदान कम ही हुआ। अंबाला खंड वन में ग्राम पंचायत काठगढ़ में निर्मला देवी, खंड बराड़ा की ग्राम पंचायत सज्जन माजरी में जगदीश कुमार, खंड नारायणगढ़ की ग्राम पंचायत आजमपुर में नवजोत सैनी और खंड शहजादपुर की ग्राम पंचायत नसड़ौली में सुखविंद्र सिंह सरपंच पद पर विजयी घोषित हुए।
विज्ञापन

शाम को मतदान घोषित होते ही विजेता उम्मीदवारों को हार पहनाकर उनके समर्थकों ने बधाई दी और समर्थकों ने ढोल की थाप पर नाचकर खुशी जताई। वहीं, खंड नारायणगढ़ की ग्राम पंचायत लखनौरा में सरपंच पद पर पहले ही सर्वसम्मति से चुनाव हो चुका है।
विज्ञापन

उम्मीदवारों को मिले मत
अंबाला खंड वन : काठगढ़ गांव में कुल 1225 मत में से 821 मत डले। इसमें उम्मीदवार निर्मला को 557, गीता को 168, पूजा रानी को 93 मत मिले। नोटा को तीन वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बराड़ा खंड : सज्जन माजरी में कुल 395 मत में से 286 मत पड़े। इसमें उम्मीदवार जगदीश 166 लेकर जीते। उनके प्रतिद्वंदी सतीश को 108, दर्शन को 11, नोटा को एक मत मिला।
नारायणगढ़ खंड : आजमपुर में कुल 314 मत में से 277 मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया। इनमें से नवजोत सैनी को 195 मत प्राप्त हुए और वह विजयी हुए। उनके प्रतिद्वंदी ऋषिपाल सैनी को 82 मत प्राप्त हुए। ग्राम पंचायत आजमपुर में 6 पंचायत सदस्य पहले ही सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित कर दिए गए थे। इनमें सुरेंद्र सैनी, सुरेश सैनी, बलविंद्र और महिला सदस्य सुदेश सैनी, सुरेश देवी, उर्मिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई थी।

- शहजादपुर खंड : नसड़ौली गांव में 663 मत में से 490 मत पड़े। इसमें सुखविंद्र सिंह 270 वोट लेकर विजयी हुए और सहमदीन को 220 वोट मिले।

सर्वसम्मति से एक सरपंच और 22 पंच निर्वाचित

बीती दो जून तक खंड अंबाला प्रथम में 2 पंच पद, खंड अंबाला द्वितीय में 2 पंच पद, खंड बराड़ा में 3 पंच पद, खंड नारायणगढ़ में एक सरपंच व 6 पंच पद, खंड साहा में 2 पंच पद व खंड शहजादपुर में 7 पंच पद पर कुल एक सरपंच व 22 पंच निर्विरोध निर्वाचित किए गए थे। वहीं, नामांकन वापस लेने, रद्द होने, कोई नामांकन प्राप्त न होने के कारण खंड अंबाला प्रथम में 4 पंच, खंड अंबाला द्वितीय में एक पंच पद, खंड नारायणगढ़ में 7 पंच, खंड साहा में एक पंच पद, खंड शहजादपुर में पंच पद के कुल 14 पंच पद रिक्त रह गए। इस प्रकार कुल 36 पंच में से 22 पंच सर्वसम्मति से चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed