{"_id":"661b0c14d0124326c5027d07","slug":"pancham-navratri-devotees-presented-coconut-to-mother-goddess-ambala-news-c-36-1-amb1003-121498-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पंचम नवरात्र श्रद्धालुओं ने किया मां को नारियल भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पंचम नवरात्र श्रद्धालुओं ने किया मां को नारियल भेंट
विज्ञापन
अंबाला शहर के दुखभंजनी काली माता मंदिर में पूजा करते भक्त।
अंबाला सिटी। शहर के श्री महाकाली मां दुखभंजनी मंदिर में पंचम नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। सुबह से शाम तक मंदिर में माथा टेकने वाले श्रद्धालुओं का तांता रहा।
श्रद्धालुओं ने सुबह से कतारों में लगकर मां को नारियल भेंट कर पूजा की। सरस्वती सरोवर ट्रस्ट सोसाइटी द्वारा संचालित श्री महाकाली मां दुखभंजनी मंदिर के मुख्य पुजारी पंकज शर्मा वशिष्ठ ने बताया कि नवरात्रों में मंदिर परिसर में विशाल मेला लगाया गया है और भक्तजन मां के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।
पंचम नवरात्र पर मां स्कंदमाता का ध्यान करते हुए भगतों ने मां की आराधना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भंडारों की व्यवस्था की गई। शनिवार संध्या की महाआरती में अंबाला शहर मेयर शक्ति रानी शर्मा और अंबाला शहर चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन के सदस्य मां का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
मंदिर समिति की ओर से सामाजिक सरोकारों में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक सामाजिक संस्था विश्व शांति सेवा एवं सम्मान संगठन की ओर से नव दिवसीय मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर प्रतिदिन शाम को छह बजे से आठ बजे तक का भी आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के डॉक्टर सौरव नाड़ी परीक्षण द्वारा और डॉक्टर संदीप एक्युप्रेशर पद्धति द्वारा रोगियों को स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं और एलटी चरनप्रीत नागपाल और एलटी साहिल शुगर व ब्लड प्रेशर जांच की सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं।
शनिवार को दोपहर 3 से छह बजे तक मंदिर परिसर में माधव नेत्र बैंक और कपिल आई अस्पताल के सौजन्य से आंखों का मुफ्त जांच शिविर भी लगाया गया। वहीं, बीते शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि की चतुर्थ संध्या पर श्री महाकाली मां दुखभंजनी मंदिर से निकली आदिशक्ति मां भगवती मां काली जी की शाही सवारी की मंदिर परिक्रमा करवाई गई। परिक्रमा के बाद माता का अद्भुत सिंगार और स्वर्ण मुकुट से ताजपोशी की गई और श्रद्धालुओं की ओर से माताजी को छप्पन भोग व्यंजन अर्पित किए।