{"_id":"68fa8091275d58b10b0a93ac","slug":"paddy-arrival-slow-88-lifting-done-ambala-news-c-36-1-amb1003-151807-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: धान की आवक धीमी 88 प्रतिशत हुआ उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: धान की आवक धीमी 88 प्रतिशत हुआ उठान
Fri, 24 Oct 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। दिवाली के बाद मंडियों में धान की आवक धीमी हो गई है। अक्तूबर माह के आखिर तक मंडियों में धान की आवक होने के आसार हैं। जिले की मंडियों में गुरुवार तक 4 लाख 99 हजार मीट्रिक टन धान की आवक और 4 लाख 96 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी थी। 4 लाख 38 हजार मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका था। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अपार तिवारी ने बताया कि मंडियों से 88 प्रतिशत धान का उठान हो चुका है। अब मंडियों में धान की आवक कम हो गई है। मंडी में आने वाले धान की खरीद के बाद ही उठान करवाया जा रहा है। वहीं, शहर नई अनाज मंडी में शेड के नीचे से भी धान की बोरियां उठाई जा रही है।