फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Our wealth is Khatuwala Devotees dance on the hymn

Ambala News: हमारी दौलत है खाटूवाला भजन पर झूमे भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Our wealth is Khatuwala Devotees dance on the hymn
अंबाला। कब लोगे कब लोगे श्याम ध्वजा मझधारी हमारी सुध कब लोगे... और बड़ी उम्मीद लेकर के तुम्हारे पास आया हूं सहारा दे दो आकर के.., जी कर रहा है आप पे ये जान वार दू, दो आंखों से आपको कितना निहार लूं... आदि भजनों पर श्याम भक्त झूम उठे।
विज्ञापन

मौका था रविवार को छावनी के गांधी के गांधी मैदान में चार दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के दूसरे दिन का। यह 15वां महोत्सव श्री खाटू श्याम मस्त मंडल 31 दिसंबर वालों की ओर से महंत मोहनदास महाराज के पावन सानिध्य में करवाया जा रहा है। रविवार को बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। इसके साथ ही विशेष रूप से बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया। इसके बाद खाटू श्याम बाबा को छप्पन भोग लगाए गए और राधा रसोई सजाई गई।
विज्ञापन

दरबार में बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं, भजन गायक कोलकाता निवासी गायक सोरभ, अमोल और शुभम ने बाबा के भजनों पर अपनी अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे दिन सोमवार को जयपुर से रजनी राजस्थानी और पंजाब के अबोहर से मयंक अग्रवाल बाबा के भजन सुनाएंगे। महोत्सव के चौथे और अंतिम दिन मंगलवार को सोनभद्र से संजीव शर्मा और पंजाब के मोगा से हर्ष शर्मा बाबा के भजनों का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed