फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   other

देहरादून से मेजर सुमित आज 11 बजे लेकर पहुंचेंगे विजय ज्योति, शहीदी चौक पर होगा स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
other
अंबाला। 1971 के युद्ध में दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले योद्धाओं के सम्मान में दिल्ली से निकली विजय ज्योति आज यानी मंगलवार को अंबाला में पहुंचेगी। अंबाला की पावन धरती पर पहुंचते ही काली पलटन चौक के पास जहां भव्य स्वागत होगा वहीं जीओसी मेजर जनरल समीर गुप्ता द्वारा विजय ज्योति को सलामी देने के बाद रिसेप्शन, राष्ट्रीय गान और करीब 30 मिनट तक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

12 बजे इसे जीओसी के सुपुर्द कर दिया जाएगा। देहरादून और मेरठ से होती हुई सुबह 11 बजे अंबाला पहुंचते ही डीप स्ट्राइर्क्स डिवीजन में विजय ज्योति को गार्ड ऑफ ऑनर करेंगे। चौक पर भव्य स्वागत के बाद ज्योति डीप स्ट्राइर्क्स डिवीजन में चली जाएगी और यहां पर 23 दिसंबर को इसे क्वार्टर गार्ड में रखा जाएगा। बता दें कि 1971 के योद्धाओं के सम्मान में इंडिया गेट के वार मेमोरियल से रवाना हुई विजय ज्योति से अंबाला में दो दिन रहेगी। 24 दिसंबर को डीप स्ट्राइर्क्स डिवीजन से विजय ज्योति को खड्गा कोर के कमांडर के सुपुर्द इसे कर दिया जाएगा। वीरवार को सबसे पहले सुबह करीब साढ़े 8 बजे हेरिटेज पार्क में कार्यक्रम होगा। इसके बाद खड्गा कोर में भव्य कार्यक्रम होगा। इसके अलावा 1971 युद्ध के वीर चक्र विजेता रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल रणजीत सिंह, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल केएस डोगरा, सुबेदार सेवा सिंह, आर्नरी कैप्टन राम सिंह और अजीत कौर पत्नी स्व. मेहर सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed