फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   other

नगर पालिका कार्यालय से शुरू कर बाजारों से कर्मचारियों ने निकाला झाडू मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
other
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा नारायणगढ़ से जुड़े सफाई कर्मियों ने शनिवार को तीसरे दिन उल्टे झाड़ूू लेकर प्रदर्शन किया। पूर्व घोषणा के अनुसार सफाई कर्मियों ने संघ प्रधान मंगा साहब की अगुवाई में झाड़ूू मार्च नगरपालिका कार्यालय से आरंभ कर मुख्य बाजार से होता हुआ स्थानीय खंडा चौक तक निकाला। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नपा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अनदेखी के आरोप लगाए। संघ प्रधान मंगा साहब ने बताया कि नगरपालिका नारायणगढ़ के सफाई दरोगा के पति द्वारा सफाई कर्मियों के कार्यों में किए जा रहे अनावश्यक हस्तक्षेप के चलते ही यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बारे उन्होंने नगरपालिका सचिव को भी शिकायत की परंतु कोई समाधान नहीं निकाला। मंगा साहब ने नपा प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते नगरपालिका प्रशासन ने यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आगामी 11 अप्रैल को 5 सफाई कर्मी रोजाना 8 घंटे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। यह भूख हड़ताल नगरपालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed