{"_id":"66f0a5cc7924edbf790445a4","slug":"opposition-to-anil-vij-in-garnala-atmosphere-of-tension-ambala-news-c-36-1-amb1002-130055-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गरनाला में अनिल विज का विरोध, तनाव का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गरनाला में अनिल विज का विरोध, तनाव का माहौल
विज्ञापन
अंबाला। चुनावी सभा करने गए छावनी से भाजपा प्रत्याशी अनिल विज को रविवार को गरनाला गांव में विरोध का सामना करना पड़ा। शहीद भगत सिंह ग्रुप किसान यूनियन के कार्यकर्ता हाथों में झंडा लेकर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वे सवाल पूछने के लिए अड़े रहे।
इस बीच कार्यकर्ता और किसानों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी हुई। आखिर में अनिल विज बिना सभा के लौट गए थे। पुलिस ने भी जबरन किसानों को बीच रास्ते से हटाकर काफिले को सुरक्षित निकाला। उधर, किसानों के विरोध पर विज ने कहा कि यह किसानों का विरोध नहीं, यह छावनी में कांग्रेस ने हार मान ली है और जो इनका कैरेक्टर है उसी के मुताबिक यह भेष बदलकर गुंडागर्दी करने आ गए हैं। जो किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हमारे देश में प्रजातंत्र है और इसमें हर व्यक्ति को अपनी बात शांतिपूर्ण कहने का हक है। उन्होंने कहा कि वहां पर गांव का सरपंच भी खड़े थे जिन्हें मैं जानता हूं वह खुद काले झंडे लेकर खड़े थे। इसको हमने हराया है। इस बारे में मैंने चुनाव आयोग, डीजीपी हरियाणा, एसपी अंबाला, डीसी अंबाला को और रिटर्निंग अधिकारी को संदेश मैसेज भेज दिया है।
विज्ञापन
संतोष सारवान को किसानों ने घेरा, दिए जवाब
अंबाला। चुनावों के नजदीक आते ही किसानों की ओर से भाजपा प्रत्याशियों का विरोध तेज हो गया है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता। इसमें भाजपा प्रत्याशी संतोष सारवान का मुलाना के मोहड़ी गांव में जनसभा के दौरान किसानों ने विरोध किया। साथ ही सवालों के जवाब मांगे। किसानों के विरोध को देखते हुए संतोष सारवान ने किसानों के सवालों के जवाब भी दिए। कुछ सवालों के जवाब भी दिए लेकिन किसान संतुष्ट नहीं हुए। आखिर में वह लौट गई।