फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Operation of 56 trains will be affected for three months in winter.

Ambala News: सर्दियों में 56 ट्रेनों का संचालन तीन माह तक रहेगा प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Operation of 56 trains will be affected for three months in winter.
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी ट्रेन। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। 15 दिन बाद ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने मौसम में बदलाव का हवाला देते हुए 56 ट्रेनों के संचालन को लेकर आदेश जारी किए हैं।
इन आदेश के तहत आगामी तीन माह यानी दिसंबर से लेकर फरवरी तक 32 ट्रेनों को रद रखा जाएगा, वहीं 20 ट्रेनों के संचालन की अवधि में भी कटौती की गई। इन ट्रेनों में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से चलने वाली सबसे व्यस्त हरिहर एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

यह ट्रेनें रहेंगी रद : ट्रेन नंबर 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी 9 दिसंबर से 24 फरवरी तक रद्द रहेगी। इसी प्रकार 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम 7 दिसंबर से 22 फरवरी, 12209 कानपुर-काठगोदाम 9 दिसंबर से 24 फरवरी, 12210 काठगोदाम-कानपुर 8 दिसंबर से 23 फरवरी, 14003 मालदा-नई दिल्ली 6 दिसंबर से 28 फरवरी, 14004 नई दिल्ली-मालदा 4 दिसंबर 26 फरवरी, 14523 बरौनी-अंबाला 4 दिसंबर से 26 फरवरी, 14524 अंबाला-बरौनी 2 दिसंबर से 24 फरवरी, 14605 ऋषिकेश-जम्मूतवी 8 दिसंबर से 23 फरवरी, 14606 जम्मूतवी-ऋषिकेश 7 दिसंबर से 22 फरवरी, 14615 लालकुंआ-अमृतसर 6 दिसंबर से 28 फरवरी, 14616 अमृतसर-लालकुंआ 6 दिसंबर से 28 फरवरी, 14617 पूर्णिया-अमृतसर 3 दिसंबर से 2 मार्च, 14618 अमृतसर-पूर्णिया 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 14630 फिरोजपुर-चंडीगढ़ 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 14629 चंडीगढ़-फिरोजपुर 2 दिसंबर से 1 मार्च, 14503 कालका-कटरा 2 दिसंबर से 27 फरवरी, 14504 कटरा-कालका 3 दिसंबर से 28 फरवरी, 14505 अमृतसर-नंगलडैम 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 14506 नंगलडैम-अमृतसर 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 14213 वाराणसी- बहराइच 1 दिसंबर से 28 फरवरी रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार 14214 बहराइच-वाराणसी 2 दिसंबर से 1 मार्च, 14541 चंडीगढ़-अमृतसर 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 14542 अमृतसर-चंडीगढ़ 2 दिसंबर से 1 मार्च, 12327 हावड़ा-देहरादून 2 दिसंबर से 27 फरवरी, 12328 देहरादून-हावड़ा 3 दिसंबर से 28 फरवरी, 14111 मुज्जफरपुर-इलाहाबाद 1 दिसंबर से 25 फरवरी, 14112 इलाहाबाद-मुज्जफरपुर 1 दिसंबर से 25 फरवरी, 20451 व 52 कोटा-नई दिल्ली-कोटा 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 19611 अजमेर-अमृतसर 4 दिसंबर से 28 फरवरी, 19614 अमृतसर-अजमेर 5 दिसंबर से 1 मार्च तक रद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed