फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Operation of 10 trains will be affected

Ambala News: प्रभावित रहेगा 10 ट्रेनों का संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Operation of 10 trains will be affected
अंबाला। अंबाला रेल मंडल के अधीन राजपुरा-बठिंडा खंड पर धबलान स्टेशन पर रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार दूसरा कार्य धूरी-जाखल रेल खंड पर बीसीएम मशीनों द्वारा किया जाएगा। इस कारण अंबाला कैंट स्टेशन से निकलने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द तो कुछ को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि उक्त रेल खंडों पर कार्य के दौरान अंबाला कैंट से निकलने वाली 10 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसमें एक ट्रेन को रद्द, तीन को बीच रास्ते रद्द, दो का बीच रास्ते संचालन और चार ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 04531 अंबाला धूरी का संचालन 24 दिसंबर से 16 जनवरी 2024 तक रद्द रहेगा। वहीं ट्रेन नंबर 14735 श्रीगंगानगर अंबाला स्पेशल का संचालन 15 और 16 जनवरी को बठिंडा तक होगा। इसलिए ट्रेन नंबर 14736 अंबाला-श्रीगंगानगर का संचालन 16 और 17 जनवरी को बठिंडा से होगा। इसी प्रकार 04548 बठिंडा-अंबाला 24 दिसंबर से 16 जनवरी 24 तक धूरी स्टेशन पर रद्द, 04547 अंबाला-बठिंडा 7 से 17 जनवरी तक धूरी स्टेशन से चलेगी। जबकि ट्रेन नंबर 14510 बठिंडा-अंबाला 6 से 16 जनवरी तक धूरी स्टेशन पर रद्द रहेगी।
विज्ञापन

परिवर्तित मार्ग
ट्रेन नंबर 11057 मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस का संचालन 5 से 14 जनवरी तक अंबाला-राजपुरा-साहनेवाल के रास्ते होगा। इसी प्रकार 11058 अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस 7 से 16 जनवरी तक साहनेवाल-राजपुरा-अंबाला, 12751 नांदेढ़-जम्मूतवी एक्सप्रेस 12 जनवरी को अंबाला-राजपुरा-साहनेवाल, 12752 जम्मूतवी-नांदेढ़ एक्सप्रेस 7 और 14 जनवरी को साहनेवाल-राजपुरा-अंबाला के परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed