{"_id":"6726ba74685d802eb105c168","slug":"opd-closed-due-to-holidays-burden-on-trauma-center-ambala-news-c-36-1-ame1006-132051-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छुट्टियों के चलते ओपीडी बंद, ट्रामा सेंटर में बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छुट्टियों के चलते ओपीडी बंद, ट्रामा सेंटर में बोझ
विज्ञापन
सिटी के ट्रामा सेंटर में अपनी बारी का इंतजार करते हुए मरीज।
अंबाला सिटी। बीते वीरवार से ओपीडी सेवाएं बंद होने के कारण नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर और इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भरमार देखने को मिल रही है। अब सोमवार को ही ओपीडी सेवाएं शुरू होंगी।
वीरवार से लेकर शनिवार तक ट्रामा सेंटर की एक शिफ्ट में 150 से 200 मरीज अपना उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं। इस तरह एक दिन का आंकड़ा देखें तो रोजाना करीब 600 लोग अपना उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं। सिटी ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीजों में बुखार, खांसी-जुकाम और पेट दर्द के मामले अधिक देखने को मिल रहे हैं। ओपीडी सेवाएं बंद होने के कारण बुजुर्गों को सबसे अधिक समस्या होती है। ट्रामा में उपचार तो मिल जाता है, लेकिन सभी प्रकार की दवाएं यहां पर नहीं मिलती।
ट्राॅमा पर बढ़ा दबाव
डॉ. चेतन ने बताया कि ओपीडी सेवाएं बंद होने से सारा भार ट्रामा सेंटर पर ही आ रहा है। चार दिनों तक छुट्टी होने के कारण कर्मचारियों का काम भी बढ़ गया है। ऐसे में आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। हालांकि अभी तक कोई गंभीर मामला देखने को नहीं मिला है। सोमवार को ओपीडी सेवाएं खुलने के बाद ही राहत मिलेगी।
विज्ञापन
आज भी दो हजार मरीजों की उम्मीद
चार दिन के बाद ओपीडी सेवाएं शुरू होने से सोमवार को ओपीडी में दो हजार से अधिक मरीज आने की उम्मीद है। इसके साथ ही सैकड़ाें मरीजों की जांच रिपोर्ट भी आएगी। इससे बुजुर्गों की परेशानी बढ़ने वाली है। हालांकि अस्पताल की ओर से बुजुर्गों के लिए अलग से काउंटर तो बनाया गया है लेकिन अभी भी दवा लेने के लिए अलग से काउंटर नहीं है।