{"_id":"6442b9dc12b1e457bf077c23","slug":"op-chautala-taunted-the-coalition-government-of-haryana-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: ओपी चौटाला ने कसा गठबंधन सकरार पर तंज, बोले- 2024 से पहले हो सकता है चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: ओपी चौटाला ने कसा गठबंधन सकरार पर तंज, बोले- 2024 से पहले हो सकता है चुनाव
Fri, 21 Apr 2023 09:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 21 Apr 2023 09:59 PM IST
सार
चौटाला बोले कि सरकार से पूछें कि कर्ज किस लिए लिया है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर कुछ नहीं है। न ही युवाओं के पास रोजगार है, न ही किसानों को उनकी फसल का मुआवजा मिल रहा है।
विज्ञापन
अंबाला पहुंचे ओम प्रकाश चौटाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लोकसभा सहित विधानसभा को लेकर चुनावी माहौल बनना शुरू हो गया है। शुक्रवार को इनेलो सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने अंबाला पहुंचकर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने मंच से सरकार के खिलाफ हमला करते हुए पूछा कि सरकार ने जो इतना कर्ज लिया है, आखिर वह किस लिए लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर कुछ नहीं है। न ही युवाओं के पास रोजगार है, न ही किसानों को उनकी फसल का मुआवजा मिल रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ खास नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का किसी के भी साथ कोई द्वेष नहीं है, इसलिए जो भी कार्यकर्ता वापसी करना चाहता है। उनकी पार्टी में वापसी करते हुए उन्हें पूरा सम्मान दिया जा रहा है और दिया जाता रहेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने गठबंधन सकरार की तकरार पर भी तंज कसा और कहा कि 2024 से पहले ही दोबारा चुनाव हो सकता है। इसके अलावा उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं भी की। इसमें बुजुर्गों की पेंशन, रोजगार और निशुल्क शिक्षा के लिए कार्य करने का भी वादा किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह सरकार आने पर 1 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार देंगे और अगर सरकार इसके लिए उन्हें फांसी भी चढ़ा दें तो वह तैयार हैं। बता दें कि शुक्रवार को पंचायत भवन में जिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी कि अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने पुराने अंदाज में सभी कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना और बातचीत की। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगमाल रोलौं, लाली भानोखेड़ी, कृष्ण राणा, तेजपाल शर्मा पतरेहड़ी, हलका अध्यक्ष जसविंद्र सकराहों, भूप सिंह गुर्जर, युवा जिलाध्यक्ष लक्की नगौली आदि मौजूद रहे।