फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Only day care facility available on renewal of license of government de-addiction centre

Ambala News: सरकारी नशा मुक्ति केंद्र का लाइसेंस रिन्यू पर डे केयर की सुविधा ही उपलब्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Only day care facility available on renewal of license of government de-addiction centre
अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में चल रहे सरकारी नशा मु​क्ति केंद्र में रखे बैड: संवाद
अंबाला। जिले के महज एक सरकारी अस्पताल में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र में लंबे समय के बाद भले ही मरीजों को दाखिल करने का लाइसेंस रिन्यू हो गया है लेकिन अभी भी महज डे केयर की सुविधा उपलब्ध है। रोजाना नशा मुक्ति केंद्र में 50 से 60 मरीज नशे छोड़ने की दवा लेने के लिए आ रहे हैं। ओपीडी में महज उपचार दिया जा रहा है व ओपीडी समय तक ही मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। जब मरीज नशे करने वालों को दाखिल कर उपचार बारे पूछते हैं तो उन्हें स्टाफ की कमी बताकर लौटा देते हैं। ऐसे में मजबूरन मरीज व तीमारदारों को वापस लौटना पड़ रहा है। वार्ड में डॉक्टर के साथ-साथ पांच अन्य ट्रेंड स्टाफ की जरूरत है।
विज्ञापन

ओपीडी समय के बाद वार्ड में जड़ा रहता है ताला
अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में चल रहे इस नशा मुक्ति केंद्र में दो वार्ड के साथ-साथ डॉक्टर कक्ष, रिसेप्शन व एक अन्य कमरा बना हुआ है। स्थिति यह है कि ओपीडी के बाद कोई भी मरीज दाखिल नहीं होता है। वार्ड में बैड होने के बाद बावजूद जिले के लोगों को इस नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल होकर उपचार मिलने का लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

पहला केस...
बेटे को नशे की लत, अस्पताल से मिल रही महज दवा
अंबाला सिटी के जंडली निवासी शकुंतला ने बताया कि उनका बेटा नशे का आदि है। चार दिन से नशे की लत के कारण उसकी तबीयत बिगड़ती जा रही है। सिटी के नागरिक अस्पताल में केवल दवा देने के बाद कुछ घंटे बाद ही वापस लौटा दिया गया था। घर आकर दोबारा से बेटा दूसरों की संग में आकर नशा करने चला जाता है। नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करने की सुविधा होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा केस...
निजी में पैसे लेकर कर लेते हैं दाखिल, सरकारी में परहेज
अंबाला कैंट के कच्चा बाजार निवासी रमेश लाल ने बताया कि छोटा भाई लंबे समय से हेरोइन का नशा करता है। जब छोड़ने लगता है तो शुरूआत में कई दिन तक दौरा पड़ने व शरीर में दर्द रहने लगता है। निजी नशा मुक्ति केंद्रों में तो तुरंत पैसे लेकर दाखिल कर लिया जाता है। अंबाला के सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में तो महज दवा दी जाती है। दाखिल करने के लिए बोला जाता है तो स्टाफ की कमी की बात बोलकर पल्लाझाड़ लेते हैं।


नशा मुक्ति केंद्र का लाइसेंस रिन्यू हो गया है। मरीज की जरूरत के मुताबिक उन्हें दाखिल कर लिया जाता है। नशा मुक्ति केंद्र में चल रही स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए मुख्यालय में डिमांड भेजी गई है। जल्द वो भी पूरी हो जाएगी।
डॉ. मुकेश, जिला नोडल अधिकारी अंबाला

अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में चल रहे सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में रखे बैड: संवाद

अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में चल रहे सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में रखे बैड: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed