फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Only 17 thousand property IDs verified in three months

Ambala News: तीन माह में मात्र 17 हजार प्रापर्टी आईडी सत्यापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Only 17 thousand property IDs verified in three months
अंबाला छावनी ​स्थित नगर परिषद का कार्यालय। फाइल फोटो
अंबाला। तीन माह में मात्र 17 हजार प्रापर्टी आईडी ही सत्यापित हो पाई हैं जबकि 95 हजार के करीब प्रापर्टी आईडी अभी सत्यापित होने की बाट जोह रही हैं। छावनी निवासियों का ढीलेपन के कारण नगर परिषद इस कार्य को पूरा नहीं कर पाई है जबकि नगर परिषद की तरफ से वार्ड स्तर पर भी कई अभियान चलाए गए थे।
विज्ञापन

बावजूद इसके लोगों ने प्रापर्टी आईडी को सत्यापित करने में रुचि नहीं दिखाई। हालांकि अभी भी नगर परिषद के कार्यालय में प्रापर्टी आईडी को सत्यापित करने का काम चल रहा है। लेकिन यहां रोजाना दो चार ही लोग प्रापर्टी आईडी से जुड़ी खामियों को दूर करवाने के लिए आ रहे हैं और इनमें से कुछ ही लोग प्रापर्टी आईडी को सत्यापित करवा रहे हैं। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है, उन्हें एनडीसी लेने और नगर परिषद से जुड़े अन्य कार्यों को करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

एक लाख 12 हजार धारक
अंबाला छावनी में लगभग एक लाख 12 हजार धारक हैं, इनके नाम प्रापर्टी आईडी है। प्रापर्टी आईडी को सत्यापित करने का काम विभाग द्वारा इसलिए किया जा रहा है ताकि अगर कहीं कोई कमी है तो इसमें सुधार किया जा सके। जैसे मालिक का नाम, जगह की पैमाइश, मोबाइल नंबर, खसरा नंबर आदि। इन सब के दुरुस्त होते ही फिर प्रापर्टी आईडी के साथ छेड़छाड़ नहीं हो पाएगी क्योंकि धारक का मोबाइल प्रापर्टी आईडी के साथ जुड़ जाएगा और जब भी इसे खोलना होगा तो धारक के मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी आएगा और इससे आगामी कार्रवाई शुरु हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अभी आचार संहिता लगी हुई है, इसलिए कार्यालय में ही प्रापर्टी आईडी को सत्यापित करने का कार्य किया जा रहा है लेकिन अभी भी काफी प्रापर्टी आईडी सत्यापित के लिए बाकी हैं। आचार संहिता हटते ही इस कार्य में तेजी लाई जाएगी।
रविंद्र कुहाड़, कायकारी अधिकारी नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed